Google लेकर आ रहा है धमाकेदार फीचर- 24 घंटे में खुद डिलीट हो जाएंगे ये मैसेज

google

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। देश के गूगल  यूजर्स (Google User) के लिए बड़ी खबर है। गूगल (Google) जल्द एक नया फीचर लेकर आ रहा है, इसके तहत 24 घंटे के अंदर वन टाइम पासवर्ड (OTP) SMS ऑटोमेटिक डिलीट हो जाएंगे।इससे पहले कंपनी ने फोटो और वीडियो स्टोरेज के लिए मुफ्त में दी जाने वाली सेवाएं करने का ऐलान किया था।

यह भी पढ़े.. Bank Holiday 2021: 4 से 31 जुलाई के बीच 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें काम

कंपनी ने कहा है कि Google द्वारा जल्द ओटीपी वाले मैसेजों को ऑटोमेटिक डिलीट करने का ऑप्शन जोड़ा जाएगा, जो आपके मोबाइस से SMS को 24 घंटों के बाद हटा देगा, जिससे आपके इनबॉक्स में एक तरह के मैसेज नहीं रहेंगे। हालांकि आपको OTP मैसेजस को ऑटो डिलीट इनेबल करने के लिए सजेशन साइन पर टैप करना होगा।

इतना ही नहीं गूगल मैसेज ग्राहकों के निजी, नोटिफिकेशन, बैंक अकाउंट्स (Bank Accounts) और ऑफर के आधार पर अलग करेगा। यह फीचर सिर्फ Google Messages App पर काम करेगी।मैसेज को कैटेगरी में डिवाइड करने के लिए मशीन लर्निंग मॉडल का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें पर्सनल, ट्रांजैक्शन, OTP और ऑफर्स के मैसेज अलग दिखाई देंगे। जैसा Gmail में हर कैटेगरी के मेल अलग दिखाई देते हैं।

यह भी पढ़े.. MP Weather: अगले हफ्ते से फिर शुरु होगा झमाझम का दौर, मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार

कंपनी की ओर से कहा गया है कि आने वाले हफ्तों में Google भारत में एंड्रॉइड 8 और नए पर चलने वाले एंड्रॉइड फोन पर इसे रोल आउट करना शुरू कर देंगे। ओटीपी ऑटो डिलीटिंग फीचर और कैटेगरी फीचर दोनों वैकल्पिक हैं। यूजर सेटिंग्स में जाकर इसे चालू या बंद कर सकता है। साथ ही यूजर को गूगल मैसेज के लेटेस्ट वर्ज़न को अपडेट करना होगा

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews