WhatsApp अकाउंट का बदलना चाहते हैं फोन नंबर, फॉलो करें ये स्टेप्स

आप चैट हिस्ट्री ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो गूगल अकाउंट पर बैकअप करें। फिर फोन में व्हाट्सएप ऐप को इंस्टॉल कर लें। अब अपने नए नंबर को रजिस्टर करें, फिर बैकअप को रिस्टोर कर लें।
WhatsApp new feature

WhatsApp Features : व्हाट्सएप इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है, जिसके दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स है। यह ऐप लगभग 180 देशों में अपना जाल बिछा चुका है। इस ऐप में लोग बड़ी-बड़ी फाइल्स, फोटोस और वीडियो शेयर करते हैं। इसके अलावा, इसमें वीडियो और ऑडियो कॉल सहित पैसे ट्रांसफर करने की भी सुविधा उपलब्ध है। जिसमें ऑफिशियल काम होने के साथ-साथ स्टूडेंट्स की पढ़ाई का पेरेंट्स को लगातार अपडेट्स दिया जाता है।

कंपनी यूजर्स के लिए फीचर्स को अपडेट करती रहती है। हाल ही में व्हाट्सएप में बहुत सारे बदलाव देखने को मिले हैं। ऐसे में आज हम आपको ऐसे फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों को शायद पता होगा।

इन बातों का रखें ध्यान

यदि आप अपने व्हाट्सएप अकाउंट का फोन नंबर बदलना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अकाउंट डिलीट करने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप बहुत आसानी से फोन नंबर बदल सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। साथ ही कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा।

ऐसे बदलें फोन नंबर

  • इसके लिए आपको यह ध्यान रखना है कि जिस फोन नंबर को आप अपने अकाउंट में रिप्लेस करना चाहते हैं, उसमें एसएमएस टेक्स्ट और फोन कॉल रिसीव हो।
  • अब आप ऑप्शन में जाकर सेटिंग पर क्लिक करें। इसके बाद Your Profile Photo पर जाएं।
  • नंबर बदलने के लिए सबसे पहले आपको नए सिम कार्ड अपने डिवाइस में लगाना होगा।
  • इसके बाद ऑप्शन में जाकर सेटिंग पर जाएं।
  • यहां से अकाउंट पर जाएं, फिर चेंज नंबर में जाकर नेक्स्ट ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • पहले ऑप्शन में आपको फोन नंबर इंटर करना है, अब उस नंबर को डालें, जिससे आप अकाउंट बनाना चाहते हैं।
  • इसके बाद नेक्स्ट पर टाइप कर दें।
  • अब आपको नोटिफाई कॉन्टेक्ट्स टर्न ऑन करना है।
  • आप जिससे कांटेक्ट करना चाहते हैं, उसे नोटिफाई कर सकते हैं।
  • अब आपके यहां कस्टम मिलेगा, जिस पर सर्च करके आप चेक मार्क कर सकते हैं।
  • अब आपको Done ऑप्शन पर टैप करना है।
  • फिर इसमें न्यू फोन नंबर रजिस्टर करें।

चैट हिस्ट्री करें बैकअप

यदि आप चैट हिस्ट्री ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो गूगल अकाउंट पर बैकअप करें। फिर फोन में व्हाट्सएप ऐप को इंस्टॉल कर लें। अब अपने नए नंबर को रजिस्टर करें, फिर बैकअप को रिस्टोर कर लें।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews