इस दिन होगा भारत का सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन लॉन्च, तारीख आई सामने, पढ़ें यह खबर

यदि आप एक स्मार्टफोन लवर हैं तो आपके लिए एक शानदार खबर हो सकती है। दरअसल Infinix अब सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन लेकर आने वाला है।
इस दिन होगा भारत का सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन लॉन्च, तारीख आई सामने, पढ़ें यह खबर

स्मार्टफोन के बाजार में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहे हैं। दरअसल अब फ्लिप और फोल्डेबल फोन की लोकप्रियता तेजी से लोगों के बीच बढ़ रही है, और अब ताइवान की चर्चित स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix भी इस क्षेत्र में अब कदम बढ़ा चुकी है। जानकारी के अनुसार अब कंपनी ने अपने नए Infinix Zero Flip फोन के लॉन्च की तारीख की घोषणा कर दी है।

बता दें कि Infinix का यह फ्लिप होने वाला फोन भारत का सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन हो सकता है। जानकारी के अनुसार इस फोन में अत्याधुनिक फीचर्स और AI तकनीक का उपयोग भी किया जा रहा है, जो इसे शानदार बना रहा है। दरअसल इसकी तारीखों की घोषणा होने के बाद अब यह फ़ोन लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रहा है।

इस दिन किया जाएगा Infinix Zero Flip लॉन्च

जानकारी दे दें कि Infinix Zero Flip को 17 अक्टूबर 2024 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। दरअसल इंफीनिक्स का यह शानदार फोन केवल फ्लिपकार्ट पर विशेष रूप से ही उपलब्ध किया जाएगा। वहीं फ्लिपकार्ट पर इस डिवाइस के लिए एक विशेष माइक्रो ब्लॉग शुरू किया जा चुका है, इसमें कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का विवरण भी दिया जा रहा है। वहीं इसे लेकर कंपनी का कहना है कि ‘यह फोन उन उपयोगकर्ताओं के लिए एक शानदार विकल्प साबित होगा, जो एक आधुनिक और किफायती फ्लिप फोन की तलाश में हैं।’

जानिए इसकी Specifications:

दरअसल Infinix Zero Flip को खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स से लेस किया जा रहा है, जो की इसे स्मार्ट और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाता है। वहीं इस स्मार्टफोन में GoPro मोड भी शामिल किया गया है, हालांकि इसे पहले Infinix Zero 40 5G में देखा गया था, और यह यूजर्स को बेहतर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का अनुभव देने वाला है।

जानकारी के अनुसार फोन में 6.9 इंच का pOLED Full HD+ मेन डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जबकि 3.64 इंच का कवर डिस्प्ले भी इस शानदार फोन में दिया गया है। खासकर यह कवर डिस्प्ले यूजर्स को नोटिफिकेशंस, समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देखने की अनुमति भी देता है, वो भी बिना फोन को पूरी तरह खोले।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews