Instagram यूजर्स हो जाएं सावधान! चोरी हो सकता है आपका सारा पैसा, ऐसे लीक हो रही है आपकी पर्सनल जानकारी

Instagram यूजर्स हो जाएं सावधान! चोरी हो सकता है आपका सारा पैसा, ऐसे लीक हो रही है आपकी पर्सनल जानकारी

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। यदि आप भी Instagram का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए। जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी विकसित हो रही है वैसे ही खतरा भी बढ़ता जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक Instagram In-App Browser की मदद से वेब ऐक्टिविटी को ट्रैक कर सकता है। इस तरीके से यूजर्स का टेक्स्ट इनपुट, टेक्स्ट चॉइस, क्रेडिट कार्ड और बैंक डिटेल्स की जानकारी हासिल करता है।

यह भी पढ़े… Royal Enfield की नई इलेक्ट्रिक बाइक मचाएगी मार्केट में धमाल, मिलेंगे धांसू फीचर्स, जानें कब होगी लॉन्चिंग 

दरअसल, इंस्टा और फेसबुक अपना इन ऐप ब्राउजर का इस्तेमाल करता है। हालांकि कई ऐप्स ऐसे भी जो Apple इफोन का सफारी ब्राउजर भी इस्तेमाल करते हैं। जिसके कारण यूजर्स जैसे ही एक लिंक पर क्लिक करता है तो उसकी पर्सनल जानकारी हासिल कर ली जाती है। यह इनडायरेक्ट तरीके से इंस्टाग्राम को एक्सटर्नल वेबसाईट पर होने वाली जानकारी देता है। इस प्रोसेस के ये इन ऐप ब्राउजर यूजर्स को इजाजत भी नहीं लेते। इतना ही नहीं कई बार ऐसा भी होता है की एक ऐड पट क्लिक करने से पर्सनल डिटेल्स हासिल की जाती है, जो काफी बड़ी परेशानी है।

यह भी पढ़े… 15 अगस्त पर इन पुलिसकर्मियों को मिलेगा तोहफा, होंगे केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित

रिपोर्ट के मुताबिक इंस्टाग्राम और फेसबुक में जो इन बिल्ड ब्राउजर होता है, वो Webkit पर आधारित होता है। जो ऐप में मौजूद सभी लिंक पर JavaScript कोड नेम “Meta Pixel” फिट करता है। बता दें की ये इन ऐप ब्राउजर इंस्टाग्राम को सभी जानकारी ट्रैक करने की मंजूरी देते हैं। हैरान करने वाली बात यह है की यूजर्स को इस बात की जानकारी भी नहीं होती। इसलिए अपने अकाउंट डिटेल्स और अन्य पर्सनल जानकारी शेयर करने से बचना जरूरी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews