JioPhone 5G: आ रहा है सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन, फीचर्स और कीमत का हुआ खुलासा, जानें यहाँ

JioPhone 5G: आ रहा है सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन, फीचर्स और कीमत का हुआ खुलासा, जानें यहाँ

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। भारत के बाजारों में बहुत जल्द JioPhone 5G की लॉन्चिंग। देश के विभिन्न शहरों में 1 अक्टूबर से 5जी सेवाएं शुरू होने जा रही है। इसी के साथ लोगों में 5जी स्मार्टफोन्स का क्रेज भी बढ़ता जा रहा है। कुछ हफ्ते पहले ही JioPhone 5G की घोषणा हुई थी और अब इस स्मार्टफोन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है। JioPhone 5G बहुत जल्द लॉन्च हो सकता है, इसकी कीमत और फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। हालांकि अब तक स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़े…आ रही है नई Citroen C3 EV, आज हटेगा इलेक्ट्रिक कार से पर्दा, एक बार चार्ज होने पर चलेगी 300KM तक, जानें

एक लीक के मुताबिक JioPhone 5G स्नैपड्रैगन 480 SoC के साथ लॉन्च के साथ लॉन्च होगा। साथ ही इसमें 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज मिल सकता है। JioPhone 5G में डुअल कैमरा सेटअप नजर आ सकता है। जिसमें 13 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मिलेगा। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिल सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित होगा और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा।

यह भी पढ़े…Mandi Bhav: इंदौर में आज सोयाबीन के दाम कमजोर, देखें 29 सितंबर 2022 का मंडी भाव

रिपोर्ट के मुताबिक स्मार्टफोन का कोड नेम “गंगा” रखा गया है, वही इसका मॉडल नंबर LS1654QB5 बताया जा रहा है। जियो ने पहले ही स्मार्टफोन को लेकर यह घोषणा कर दी है की यह किफायती स्मार्टफोन होगा। काउन्टरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत 8,000 रुपये से लेकर 12000 रुपये तक हो सकती है। लीक के मुताबिक स्मार्टफोन 6.5 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन प्रीलोडेड गूगल मोबाइल सर्विस और जियो एप्स के साथ लॉन्च होगा। इसमें 5000mAh की बैटरी के साथ 18W की फास्ट चार्जिंग सुविधा मिल सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews