WhatsApp पर आया नया फीचर, बढ़ जाएगा Video Calling का मजा, यूजर्स कर पाएंगे ये काम, जानें डीटेल

WhatsApp पर आया नया फीचर, बढ़ जाएगा Video Calling का मजा, यूजर्स कर पाएंगे ये काम, जानें डीटेल

WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप एक फ्री मैसेजिंग और वीडियो कॉलिंग ऐप है, जो मेटा के स्वामित्व के अंतर्गत आता है। करोड़ों यूजर्स वीडियो कॉलिंग के लिए इस प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल सकते हैं। कंपनी भी नए-नए अपडेट्स लाते रहती है। अब सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर नया वीडियो कॉलिंग अवतार फीचर (Whatsapp Video Calling Avatar Feature) मिलने वाला है। यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान अपने पसंदीदा अवतार का इस्तेमाल कर पाएंगे।

ऐसे करेगा काम

WABetaInfo के मुताबिक यह सुविधा कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। यूजर्स को वीडियो कॉलिंग के दौरान “Switch To Avatar” का विकल्प दिया जाएगा। जिसपर क्लिक करते ही उनका अवतार रियल टाइम में यूजर्स के चेहरे की गतिविधियों और भावों की नकल करेगा। किसी भी समय वीडियो पर वापस स्विच भी करने का ऑप्शन मिलेगा। इसके वीडियो कॉल के दौरान भी यूजर्स की प्राइवसी और सिक्योरिटी बरकरार रहेगी। इतना ही नहीं इस दौरान एंड-एंड -एंड एन्क्रिप्शन भी रहेगा।

जल्द होगा रोल आउट

रिपोर्ट के मुताबिक यह अपडेट एंड्रॉयड वर्ज़न 2.23.19.12 पर उपलब्ध होगा। फिलहाल, कुछ बीटा टेस्टर्स ही इसका लाभ उठा पा रहे हैं। लेकिन आने वाले कुछ दिनों में यह सभी यूजर्स तक पहुँच सकता है। वीडियो कॉलिंग को और भी बनाने के लिए यह सुविधा iOS, Web और Android पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा कंपनी वर्तमान में कई फीचर्स पर काम कर रही है। जल्द ही ऐप पर ऑटोमैटिक कोड वेरीफिकेशन फीचर भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के लिए मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews