Hindi News

24GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ जल्द ही धमाका करेगा ये शानदार फोन, बाकी फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे आप

Written by:Ronak Namdev
Published:
गेमिंग लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। Nubia का नया Redmagic 10s Pro स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। इसमें मिलेगी 24GB RAM, Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 7050mAh की बैटरी और स्क्रीन के अंदर फ्रंट कैमरा। गेमिंग से लेकर हैवी टास्क तक, ये फोन सबकुछ चुटकियों में कर देगा।
24GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ जल्द ही धमाका करेगा ये शानदार फोन, बाकी फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे आप

अगर आप मोबाइल पर गेमिंग करते हैं और एक पॉवरफुल फोन की तलाश में हैं, तो Nubia Redmagic 10s Pro आपके लिए एक दमदार ऑप्शन बन सकता है। Nubia ने इस फोन को पहले ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है और अब भारत में इसकी एंट्री की तैयारी चल रही है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 24GB RAM और 1TB स्टोरेज जो इसे अपने सेगमेंट में काफी यूनिक बनाता है।

दरअसल Nubia Redmagic 10s Pro खासतौर पर गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस फोन में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 3 Elite Edition प्रोसेसर मिलता है जो गेमिंग के दौरान पावरफुल और स्मूद परफॉर्मेंस देता है। साथ ही Red Core R3 Pro चिप गेमिंग एक्सपीरियंस को और भी रिच बनाती है। इसमें 6.85 इंच की बड़ी OLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। इसका मतलब है कि आप फास्ट-एक्शन गेम्स को भी बिना किसी लैग के खेल पाएंगे। इतना ही नहीं, इस फोन की स्क्रीन 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देती है, जिससे धूप में भी क्लियर व्यू मिलता है। ग्राफिक्स को हैंडल करने के लिए इसमें Adreno 830 GPU भी दिया गया है।

Nubia Redmagic 10s Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

दरअसल इस स्मार्टफोन में 24GB LPDDR5T RAM और 1TB UFS 4.1 Pro स्टोरेज दी गई है, जो न सिर्फ गेमिंग बल्कि मल्टीटास्किंग के लिए भी इसे जबरदस्त बनाती है। कंपनी ने इसमें Android 15 का आउट-ऑफ-द-बॉक्स सपोर्ट दिया है जो यूजर्स को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें 50MP + 50MP + 2MP के सेंसर मिलते हैं। वहीं, फ्रंट में इन-डिस्प्ले 16MP कैमरा है, यानी फ्रंट कैमरा डिस्प्ले के अंदर छिपा होगा, जो फोन को क्लीन और स्टाइलिश लुक देता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का एक्सपीरियंस भी इससे बेहतर होगा।

7050mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग

वहीं एक पावरफुल फोन के लिए बड़ी बैटरी भी उतनी ही जरूरी होती है और Nubia ने इस बात का पूरा ध्यान रखा है। Redmagic 10s Pro में 7050mAh की बैटरी मिलती है, जिससे आप लंबे समय तक बिना रुकावट गेमिंग या वीडियो स्ट्रीमिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही इसमें 80W की फास्ट चार्जिंग भी मिलती है, जिससे बैटरी कुछ ही मिनटों में चार्ज हो जाती है। इतनी पावरफुल बैटरी और चार्जिंग टेक्नोलॉजी के चलते यह फोन गेमर्स और पावर यूजर्स दोनों के लिए एक बेहतरीन चॉइस बन सकता है। ग्लोबल मार्केट में इसकी कीमत लगभग 699 डॉलर (करीब 60,000 रुपये) रखी गई है और भारत में भी इसकी कीमत इसी रेंज में हो सकती है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !