आ रही है Royal Enfield की नई बुलेट 350, फीचर्स और कीमत का हुआ खुलासा, जानें यहाँ

आ रही है Royal Enfield की नई बुलेट 350, फीचर्स और कीमत का हुआ खुलासा, जानें यहाँ

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। भारत में Royal Enfield का बाजार काफी अच्छा है। लोगों को इसके नए बाइक्स का इंतजार रहता है। बहुत जल्द मार्केट में रॉयल एनफील्ड की नई बुलेट 350 अलग लुक के साथ आने वाली है। फिलहाल कंपनी अपने नए मोटरसाइकिल की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी पुरानी बुलेट 350 को नए लुक और अपग्रेडेड फीचर्स के साथ लॉन्च करने वाली है। फिलहाल इस बाइक की टेस्टिंग चल रही है।

यह भी पढ़े… WhatsApp पर आएगा नया फीचर, मैसेज ढूँढना होगा अब और भी आसान, जानें यहाँ

इस बाइक को भी जे-प्लेटफॉर्म पर बनाया गया। जे-प्लेटफॉर्म पर बनने वाली बाइक हमेशा कमाल की परफॉरमेंस देने के लिए मशहूर है। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है की रॉयल एनफील्ड की नई बुलेट शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च होगी। इसका इंजन भी काफी दमदार होगा। यह नई बुलेट 349cc सींगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन के साथ लॉन्च होगी। साथ ही इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स भी उपलब्ध हो सकता है।

यह भी पढ़े… हाईकोर्ट ने कर्मचारी को दी राहत, 90 दिन में होगा ब्याज सहित एरियर्स का भुगतान, मिलेगा तृतीय क्रमोन्नति का लाभ

कंपनी इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में अपनी नई बुलेट को लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत हाल ही में लॉन्च हुई रॉयल एनफील्ड हंटर के समान हो सकती है। बता दें की रॉयल एनफील्ड हंटर की कीमत 1.49 लाख रुपये-1.68 लाख रुपये है। वहीं इसके फीचर्स की बात करें तो नई बुलेट में राउन्ड हेडलैम्प, राउन्ड रियर मिरर व्यू, नए तेललैम्प नजर आ सकते हैं। साथ ही सिंगल सीट सेटअप होने की भी संभावनाएं हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews