Samsung Black Friday Sale: कर लें तैयार, शुरू हो रही है सैमसंग की सेल, स्मार्टफोन से लेकर टीवी तक सब पर मिलेंगे ऑफर्स

Samsung Black Friday Sale: कर लें तैयार, शुरू हो रही है सैमसंग की सेल, स्मार्टफोन से लेकर टीवी तक सब पर मिलेंगे ऑफर्स

Samsung Black Friday Sale: सैमसंग का सेल कल से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान टीवी, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टफोन और अन्य डिवाइस पर बंपर छूट मिलेगी। लेटेस्ट और महंगे प्रोडक्टस को खरीदने का यह सुनहरा मौका साबित हो सकता है। साउथ कोरियन कंपनी ने भारत के लिए इस सेल की शुरुआत 24 नवंबर से कर रही है। इसका आयोजन 4 दिनों के लिए होगा। Sale 28 नवंबर को खत्म होगा।

इन प्रॉडक्ट्स पर है ऑफर

सेल में सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स Galaxy Z Fold 4, फ्लिप 4, फोल्ड 3, गैलक्सी S22 पर भी भारी छूट मिलेगी। यह सेल आपके लिए कम दाम में बेहतरीन चीजों को घर लाने का सुनहरा मौका हो सकता है। कंपनी ने सेल के लाइव होने से पहले हो टीज़र के जरिए ऑफर्स को बताना शुरू कर दिया है। इस दौरण ग्राहक मात्र 3,000 रुपये में गैलक्सी स्मार्टवॉच खरीद सकते हैं। सैमसंग गैलक्सी एस22 को मात्र 60,000 में खरीदा जा सकता, जिसकी असली कीमत 72,999 रुपये हो। वहीं गैलक्सी S21 FE को 40,000 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। गैलक्सी एम33 5जी को 15 हजार से कम कीमत मे खरीद सकते हैं। गैलक्सी बड्स पर भी शानदार छूट मिलेगी।

इनका करें इस्तेमाल

ग्राहकों जो नॉ-कोस्ट एमी, एक्सचेंज डिस्काउंट और कार्ड के इस्तेमाल पर भी आकर्षक छूट मिलेगी। एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और कोटक महिंद्रा के कार्ड और इसके जरिए ईएमआई पर प्रॉडक्ट्स ले पाएंगे। कैशबैक की भी सुविधा मिलती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews