New Rule: सरकार की बड़ी प्लानिंग, स्पैम कॉल्स और SMS से मिलेगा छुटकारा, 1 मई से लागू होगा नया नियम

New Rule: सरकार की बड़ी प्लानिंग, स्पैम कॉल्स और SMS से मिलेगा छुटकारा, 1 मई से लागू होगा नया नियम

New Rule For Mobile Calling: स्पैम एसएमएस और कॉल्स मोबाइल यूजर्स की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। लोग कभी-कभी फर्जी मैसेज और कॉल के शिकार बन जाते हैं, जिसके कारण उन्हें बड़ा नुकसान भी होता। इन्हीं समस्याओं पर काबू में लाने के लिए भारत सरकार बड़ी तैयारी कर रही है। टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) फोन से जुड़े कई नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। नए नियम 1 मई से लागू हो सकते हैं।

TRAI ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को आदेश जारी किया है। साथ ही उन्हें 1 मई से फोन में कॉल और एसएमएस के लिए आर्टिफ़िशियल स्पैम फ़िल्टर लगाने का निर्देश दिया है। ट्राई के इन फैसले से यूजर्स तक फर्जी मैसेज और कॉल पहुँच ही नहीं पाएंगे और उनकी सुरक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि Airtel ने पहले से ही AI फ़िल्टर लगाने की सुविधा शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले में Jio अभी भी पीछे है। उम्मीद है कि जल्द ही जियो भी एआई स्पैम फ़िल्टर को एक्टिव करेगा।

वहीं टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथोरिटी ऑफ इंडिया कॉल आइडी फीचर (Call ID Feature) भी जल्द आ सकता है। एयरटेल, जियो और अन्य टेलीकॉम कंपनियां इसे लेकर Truecaller से बातचीत भी कर रही है। इस फीचर के अंतर्गत कॉल करने वाले यूजर्स की फोटो और नाम स्क्रीन नजर आएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews