Twitter News: ट्विटर को अब स्वतंत्र कंपनी नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट का विलय X Corp के Everything App में कर दिया गया है। इस कंपनी के मालिक एलॉन मस्क है। इस बात का खुलासा कैलिफोर्निया के एक कोर्ट की फाइलिंग के जरिए हुआ है।
4 अप्रैल को दायर की गई फाइल में ट्विटर ने कहा कि, “यह एग्ज़िस्ट ही नहीं करता और इडकी प्रॉपर्टी एक्स कॉर्प के साथ मर्ज कर दी गई है। एक्स कॉर्प कैलिफोर्निया ने सैन फ्रांसिस्को से कारोबार का संचालन करती है। इसके अलावा ट्विटर के सीईओ और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी ने 11 अप्रैल को “X” ट्वीट किया है। जिसे एक प्रकार की पुष्टि मानी जा रही है। हालांकि उन्होनें इस बदलाव का खुलासा खुल कर नहीं किया है। जिसे लेकर यूजर्स कई सवाल भी पूछ रहे हैं।
पिछले साल अक्टूबर में एलॉन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीद लिया था। उनके स्वामितत्व में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई बदलाव हुए हैं। कई नए फीचर्स भी शुरू किये गए हैं। वहीं कई सुविधाओं पर चार्ज भी लगाया गया है। रिपोर्ट की माने तो मस्क अमेरिका के लिए एक सुपर ऐप बनाना चाहते हैं। जिसके फीचर्स WeChat जैसे होंगे। यह इच्छा उन्होंनें जाहीर भी की थी। पिछले साल उन्होनें एक पॉडकास्ट के दौरान कहा था कि, “ट्विटर को या तो इस तरह के ऐप में बदलना होगा, या फिर कुछ नया शुरू करना होगा।
