WhatsApp पर जल्द मिलेंगे दो नए फीचर्स, चैटिंग हो जाएगी और भी मजेदार, HD क्वालिटी में शेयर होंगे Photos, यहाँ जानें

WhatsApp पर जल्द मिलेंगे दो नए फीचर्स, चैटिंग हो जाएगी और भी मजेदार, HD क्वालिटी में शेयर होंगे Photos, यहाँ जानें

WhatsApp New Features: यूजर्स की सुविधाओं का ख्याल रखने हुए मेटा के स्वामित्व के अंतर्गत वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप अक्सर नए-नए अपडेट्स लाता रहता है। हाल ही में कंपनी ने टेलीग्राम की तरह चैनल फीचर को लॉन्च कर दिया है। इसके अलावा दो नए फीचर्स पर भी काम कर रहा है। इस लिस्ट में AI चैटबॉक्स और एचडी क्वालिटी फ़ोटोज़ फीचर शामिल हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें-

जल्द मिलेगा आई चैटबॉक्स

Meta ने अपने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए AI टूल्स की घोषणा कर दी है। जल्द ही मैसेंजर और व्हाट्सऐप यूजर्स को ChatGPT की तरह ही AI चैटबॉक्स की सुविधा मिल सकती है। फिलहाल, कंपनी इसपर काम रही है। इस फीचर के जरिए यूजर्स सवाल-जवाब के साथ -साथ किसी भी टॉपिक पर सलाह भी ले पाएंगे। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर भी जल्द ही सुविधा मिल सकती है। रिपोर्ट की माने तो कंपनी कस्टम एआई चिप पर भी काम कर रही है।

एचडी क्वालिटी फोटो फीचर

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सऐप जल्द ही “HD Photos” फीचर रॉल आउट कर सकता है। इसके जरिए यूजर्स हाई क्वालिटी में इमेज को शेयर कर पाएंगे। हालांकि यह सुविधा अभी सभी यूजर्स को नहीं मिलेगी, कुछ बीटा टेस्टर्स इसका लाभ उठा पाएंगे। इस नए फीचर के तहत फोटोज के डायमेंशन में बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपके द्वारा भेजी गई तस्वीरें ऑरिजनल फॉर्म में दूसरे यूजर तक पहुँच पाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews