UBON New EarPod: अगर आप ईयरपॉड खरीदने का मन बना रहे हैं तो UBON कंपनी ने दमदार फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। कंपनी की तरफ से UBON J18 Future Pods के नाम से ईयरपॉड को लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसमें बिल्ट इन डिस्प्ले और टच कंट्रोल जैसे कई प्रकार के नए फीचर्स दिए हैं। वहीं, यह ईयरपॉड देश में पहला डिस्प्ले फीचर्स के साथ पेश किया गया है। आइए जानते हैं इसकी खासियत और कीमत…
UBON J18 Future Pods की खासियत
- UBON कंपनी ने J18 Future Pods के नाम से बेहतरीन फीचर्स के साथ ईयरपॉड को पेश किया है। इसका बेस साउंड बेहतरीन है। साथ ही इसमें स्मार्ट चार्जिंग केस दिया गया है।
- UBON J18 Future Pods में 1.4 इंच की टच स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, जिसमें सोशल मीडिया नोटिफिकेशन के साथ इनकमिंग कॉल, मैसेज और म्युजिक प्लेबैक को देखा जा सकता है।
- UBON J18 Future Pods की मदद से यूजर्स सेल्फी भी ले सकता है।
- UBON J18 Future Pods में यूजर्स को एएनसी और ईएनसी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
- इसके अलावा UBON के नए ईयरपॉड में दमदार बैटरी बैकअप की सुविधा मिलती है। कंपनी ने दावा किया है कि UBON J18 Future Pods में 60 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा।
ये भी पढ़ें
1WhatsApp यूजर्स के लिए जरूरी खबर, ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए सरकार उठाया बड़ा कदम, 1 मार्च से लागू होगा यह नियम
2एप्पल ने iPhone 18 Pro मॉडल्स का टेस्ट प्रोडक्शन किया शुरू, जानें लॉन्च से पहले A20 Pro चिप और नए कलर जैसे अपग्रेड्स
3भारत में AI कंटेंट पर आज से नए नियम हुए लागू, सोशल मीडिया को डीपफेक वीडियो 3 घंटे में हटाना होगा
4Google ने भारत में Pixel 10a स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानें कब से शुरू होगी बिक्री?
UBON J18 Future Pods की कीमत
UBON J18 Future Pods को ऑनलाइन, ऑफलाइन मार्केट या फिर ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है। इस ईयरपॉड की कीमत भारतीय बाजारों में 2499 रूपए है।