रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश के रास्ते समर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी गई है और कुछ को रद्द किया गया है।
अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी (ASR-NJP) स्पेशल ट्रेन की अवधि अप्रैल 2026 तक बढ़ा दी गई है। गाड़ी संख्या 04654 अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी की सेवा अवधि को बढ़ाकर 08 से 29 अप्रैल 2026 (हर बुधवार) तक कर दिया गया है। वापसी में 04653 न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर (हर शुक्रवार) के लिए 10 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन सहारनपुर, मुरादाबाद, गोरखपुर, और कटिहार जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश विशेष ट्रेन
- गाड़ी संख्या 04314 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल 16 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार और रविवार को योग नगरी ऋषिकेश से दोपहर 15:20 बजे निकलकर हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर होते हुए मुजफ्फरपुर 11:20 बजे पहुंचेगी।
- वापसी में मुजफ्फरपुर से 17 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को गाड़ी संख्या 04313 मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल मुजफ्फरपुर से दोपहर 14:00 बजे चलकर अगले दिन योग नगरी ऋषिकेश 11:15 बजे पहुंचेगी।
लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल
- गाड़ी संख्या 05045 लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल 5 से 26 अप्रैल तक प्रत्येक रविवार को लालकुआं से दोपहर 12.35 बजे प्रस्थान कर जोधपुर होते हुए अगले दिन शाम 6.10 बजे राजकोट पहुंचेगी।
- वापसी में गाड़ी संख्या 05046 राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल 6 से 27 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार को राजकोट से रात 10.30 बजे रवाना होकर मंगलवार सुबह 9.40 बजे जोधपुर पहुंचेगी और बुधवार सुबह 5.15 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
पुणे-गाजीपुर सिटी ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक स्पेशल
- गाड़ी संख्या 01431 पुणे-गाजीपुर सिटी ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक 17 से 28 अप्रैल तक प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को पुणे से 6.40 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गाजीपुर सिटी 19.05 बजे पहुंचेगी।
- वापसी 01432 गाजीपुर सिटी-हडपसर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक 19 से 30 अप्रैल, 2026 तक प्रत्येक रविवार और बृहस्पतिवार को गाजीपुर सिटी से 4.20 बजे खुलेगी और दूसरे दिन हडपसर 16.20 बजे पहुंचेगी।
अमृतसर-बरौनी-अमृतसर स्पेशल
- गाड़ी संख्या 04610 अमृतसर-बरौनी-अमृतसर स्पेशल अमृतसर से 19.04.2026 से 12.07.2026 (रविवार) और वापसी में 04609 बरौनी से 21.04.2026 से 14.07.2026 (मंगलवार) तक चलाई जाएगी।
- अमृतसर से रात 20:10 बजे प्रस्थान करेगी और मंगलवार रात 02:10 बजे बरौनी पहुंचेगी। प्रत्येक मंगलवार को बरौनी से सुबह 05:05 बजे प्रस्थान करके बुधवार दोपहर 13:15 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
- यह ट्रेन ब्यास, जलंधर सिटी, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी।
जबलपुर-अयोध्या धाम-जबलपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशल (साप्ताहिक)
- गाड़ी संख्या 01705 जबलपुर-अयोध्या धाम साप्ताहिक स्पेशल 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार जबलपुर से शाम 7.40 पर चलेगी जो मैहर,सतना, अयोध्या धाम स्टेशन से होते हुए अगले दिन सुबह 11.25 पर बजे पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 01706 अयोध्या धाम- जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल 22 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को अयोध्या धाम स्टेशन से दोपहर 1.30 बजे चलकर अगले दिन जबलपुर सुबह 6.45 पर पहुंचेगी।
अप्रैल में ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- गाड़ी नंबर 18237 – कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 25 अप्रैल तक रद्द।
- गाड़ी नंबर 18030 – शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 24 अप्रैल तक रद्द।
- गाड़ी नंबर 18238 – अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 7 से 27 अप्रैल तक रद्द।
- गाड़ी नंबर 18029 – लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार एक्सप्रेस 6 अप्रैल से 26 अप्रैल तक रद्द।
नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।






