Walkie-Talkie का आया एक बार फिर ज़माना, Xiaomi Walkie-Talkie 3 धांसू फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च

Walkie-Talkie का आया एक बार फिर ज़माना, Xiaomi Walkie-Talkie 3 धांसू फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। एक जमाना था जब लोगों की बातचीत का जरिया Walkie-Talkie हुआ करता था। लेकिन आजकल स्मार्टफोन इतने अच्छे फीचर्स के साथ उपलब्ध होने लगे हैं कि लोगों को न वॉकी टॉकी की जरूरत होती है और ना ही चिट्ठी और कैमरो की। इसी बीच फेमस गैजेट कंपनी Xiomi ने अपने नए प्रोडक्ट को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने बीते दिनों Xiaomi walkie-talkie 3 को चीन में लॉन्च कर दिया है, इसकी कीमत ग्राहकों के जेब को देखकर ही निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़े… पेट्रोल-डीजल के भाव में राहत! जाने MP के सभी शहरों में कितनी रही ईंधन की कीमत

फिलहाल, Xiaomi walkie-talkie 3 को चीन में ही लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत भारतीय करेंसी में ₹4700 है।  इस डिवाइस में पिछले वर्ष की तुलना में काफी सारे बदलाव किए गए हैं और इसे और भी ज्यादा बेहतर बनाने की कोशिश कंपनी ने की है। Xiaomi walkie-talkie 3  में 4G फुल नेटकॉम का सपोर्ट सिस्टम भी यूजर्स को दिया जाएगा, जिसकी मदद से यूजर्स 5000 किलोमीटर की दूरी पर भी बात कर पाएंगे, हालांकि यह बातचीत चीन के अंदर ही हो पाएगी।

यह भी पढ़े… भाई बहन का टूटा अनबोला, उमा ने ट्वीट कर दी जानकारी

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसके फीचर्स यूजर्स के लिए काफी अच्छे साबित हो सकते हैं। इसमें यूजर्स को क्विक इनफॉरमेशन इंटरकॉम, इंडिपेंडेंस ग्रुप बिल्डिंग, ओटीए अपग्रेड सपोर्ट इंटरकॉम, वन टू वन इंटरकॉम, वन टू मेनी इंटरकॉम और टू वे वॉयस कॉल की सुविधा दी गई है, इसके लिए किसी भी तरह के एडवांस सेटिंग की जरूरत नहीं होगी। इस डिवाइस में 3000mah की बैटरी हाई परफॉर्मेंस ऑडियो सिस्टम 40mm लार्ज साइज स्पीकर यूनिट, प्रोफेशनल ऑडियो प्रोसेसिंग, एनवायरमेंटल नॉइस कैंसिलेशन एल्गोरिदम की सुविधा भी दी गई है।  इसका इस्तेमाल यूजर्स 60 घंटे तक कर सकते हैं। दो कलर डिस्प्ले और IP54 के साथ Xiaomi Walkie-Talkie 3 को लॉन्च किया गया है। संभावनाएं है की भविष्य में इसमें नए और फीचर्स जोड़े जाए।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews