Hindi News

WhatsApp यूजर्स के लिए अच्छी खबर, जल्द मिलेंगे 6 नए फीचर्स, बदल जाएगा चैटिंग और कॉलिंग का अनुभव

Published:
व्हाट्सऐप पर कई नए अपडेट्स मिलेंगे। यूजर्स खुद अपना एआई चैटबॉक्स बना पाएंगे। ग्रुप आइकॉन के लिए भी एआई का इस्तेमाल कर पाएंगे। वीडियो कॉलिंग, स्टेटस, चैटिंग से जुड़े नए फीचर भी शुरू होने वाले हैं। आइए जानें इनके फायदे और इस्तेमाल का तरीका-
WhatsApp यूजर्स के लिए अच्छी खबर, जल्द मिलेंगे 6 नए फीचर्स, बदल जाएगा चैटिंग और कॉलिंग का अनुभव

AI Generated

करोड़ों लोग WhatsApp का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह प्लेटफार्म चैटिंग, वीडियो कॉलिंग, कॉलिंग और डिजिटल भुगतान का बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। भारत समेत 180 देश में इसका इस्तेमाल हो रहा है। यह आईओएस और एंड्रॉयड दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। पेरेंट कंपनी मेटा अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर नए अपडेट्स लाती रहती है। उपभोक्ताओं को जल्द ही कई नए फीचर्स मिलने वाले हैं।

ये नए फीचर्स चैटिंग और वीडियो कॉलिंग पहले से और भी ज्यादा बेहतर बनाएं। एआई से जुड़ी तीन नई सुविधा शुरू होने वाली है। इसमें कॉल मेन्यू, चैट फ़िल्टर के लिए नोटिफिकेशन काउन्ट फीचर और वीडियो के लिए प्लेबैक स्पीड भी शामिल हैं।

जल्द मिलेंगे AI से जुड़े ये तीन फीचर्स

  • व्हाट्सऐप मेटा AI Widget पर काम कर रहा है। यह मेटा एआई एक्सेस के लिए शॉर्टकट प्रदान करेगा। यूजर्स आसानी से अपनी फोटो को शेयर कर पाएंगे साथ। सवालों के जवाब भी पूछ पाएंगे। फिलहाल यह फीचर्स बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। टेस्टिंग जारी है।
  • व्हाट्सऐप AI संचालित ग्रुप आइकॉन फीचर पर भी काम कर रहा है। यह भी कुछ बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। यूजर्स को एआई जनरेटेड फोटो का इस्तेमाल करके प्रोफाइल पिक्चर बनाने की सुविधा प्रदान करता है।
  • व्हाट्सऐप जल्द ही उपभोक्ताओं को “AI चैटबॉक्स बनाने” का फीचर दे सकता है। यह भविष्य के अपडेट में मिल सकता है।

ये तीन फीचर्स को भी जान लें (WhatsApp New Features)

  • WABetaInfo के मुताबिक व्हाट्सऐप पर जल्द ही नया कॉल मेन्यू फीचर चैट और ग्रुप के लिए मिल सकता है। यह भी कुछ बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
  • चैट फ़िल्टर के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन काउन्ट फीचर लाने की तैयारी में जुटा है। टेस्टिंग जारी है। इस फीचर के तहत प्लेटफ़ॉर्म पर यूजर्स को Unread, फेवरेट और  ग्रुप चैट की कैटेगरी चैट के लिए उपलब्ध होगी।
  • व्हाट्सएप वीडियो प्लेबैक स्पीड फीचर पर की टेस्टिंग भी चल रहा है। जल्द ही यह सुविधा सभी यूजर्स को मिल सकती है।इसके जरिए उपभोक्ता प्लेटफार्म पर 1.5x और दोx स्पीड पर वीडियो देख पाएंगे।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews