WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप इन्स्टेन्ट मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म है, जिसका इस्तेमाल दुनिया भर में करीब 2 बिलियन यूजर्स कर रहे हैं। मेटा के स्वामित्व के अंतर्गत आने वाले सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर अक्सर नए अपडेट्स आते रहते हैं। जल्द ही स्टेटस के लिए नया फीचर आ रहा है, जिसके तहत यूजर्स Status पर Avatar के जरिए रिप्लाइ कर पाएंगे।
फीचर से मिलेंगे ये फायदे
वर्तमान में यूजर्स को स्टेटस के लिए इमोजी से रीऐक्ट करने की सुविधा उपलब्ध है। यूजर्स 8 अलग-अलग इमोजी का इस्तेमाल कर स्टेटस का रिप्लाइ दे सकते हैं। लेकिन अब उपभोक्ता को अवतार के जरिए रिप्लाइ करने का अपडेट मिलेगा। WABetaInfo के मुताबिक एंड्रॉयड वर्ज़न 2.23.18.9 में यह सुविधा मिलेगी। इस तरह से व्हाट्सऐप पर भावनाओं को व्यक्त करना आसान और बेहतर होगा।
डेवलपमेंट फेज में है फीचर
बता दें कि कंपनी फिलहाल इस फीचर पर काम कर रही है। जल्द ही इसे अभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा सकता है। इसके अलावा व्हाट्सऐप अन्य कई फीचर्स पर काम कर रहा है। अब यूजर्स HD या ऑरिजनल क्वालिटी में फोटो और वीडियो शेयर कर पाएंगे। यह सुविधा एंड्रॉयड और iOS दोनों ही डिवाइस के लिए उपलब्ध होगी।
