WhatsApp का नया फीचर करेगा यूजर्स की मदद, वीडियो मैसेज को कंट्रोल करना होगा आसान, जानें डीटेल

WhatsApp का नया फीचर करेगा यूजर्स की मदद, वीडियो मैसेज को कंट्रोल करना होगा आसान, जानें डीटेल

WhatsApp Update: व्हाट्सऐप पर पिछले महीने की इंस्टेंट वीडियो मैसेज (Instant Video Message) की सुविध शुरू की गई थी। जिसके तहत यूजर्स को 60 सेकंड का वीडियो भेजने की अनुमति थी। लेकिन अब इसे कंट्रोल करने के लिए ऐप पर नया फीचर मिलने वाला है। एक नए टॉगल को सेटिंग्स में शामिल किया गया है। इसका इस्तेमाल कर यूजर्स इन्स्टेन्ट वीडियो मैसेज को डिसेबल कर पाएंगे।

सेटिंग्स में मिलेगा नया टॉगल, ऐसे करेगा काम 

नए टॉगल की टेस्टिंग जारी है। व्हाट्सऐप बीटा एंड्रॉयड वर्ज़न 2.23.18.21 के लिए यह सुविधा उपलब्ध की गई है। इस फीचर की मदद से यूजर्स वीडियो मैसेजिंग को पूरी तरह से डिसेबल कर पाएंगे। साथ ही इसके जगह वॉयस मैसेज का विकल्प चुन पाएंगे। टॉगल ऑफ करते ही यूजर्स को वीडीयो मैसेज का बटन दिखना बंद हो जाएगा। हालांकि वे अन्य कॉन्टेक्ट द्वारा भेजे गए वीडियो मैसेज को प्राप्त कर पाएंगे। एंड्रॉयड और iOS दोनों ही प्लेटफ़ॉर्म पर यह सुविधा उपलब्ध होगी।

Instant Video Message के बारे में

व्हाट्सऐप इंस्टेंट वीडियो मैसेज की मदद से यूजर्स 60 सेकंड का शॉर्ट वीडियो भेज सकते हैं। इसमें रियल टाइम मैसेज को भेजने की सुविधा मिलती है, जिसका ऑप्शन वीडियोज गोल इंटरफेस में मिलता है। एक बटन पर टाईप करते ही सेल्फ़ी कैमरा ओपन हो जाता है और यूजर्स अपने आसपास का माहौल या कोई पल साझा कर सकते हैं। “By Default” ऑप्शन के जरिए यूजर्स बिना आवाज के वीडियो भेज सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews