WhatsApp पर मिलेगा नया प्राइवेसी फीचर, बढ़ेगी सुरक्षा, करोड़ों यूजर्स को होगा फायदा, ऐसे करेगा काम

whatsapp secret code feature

WhatsApp New Feature: दुनिया में व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करीब 3 बिलियन लोग करते हैं। वहीं सिर्फ भारत में ही लगभग 600 मिलियन यूजर्स हैं। व्हाट्सऐप अक्सर यूजर्स के सुरक्षा और सुविधा का ख्याल रखते हुए नए अपडेट्स करता है। अब सोशल मीडिया पर प्लेटफ़ॉर्म पर नया प्राइवेसी फीचर आने वाले है, जिसके जरिए यूजर्स कॉलिंग के दौरान अपना IP एड्रेस छुपा कर रख पाएंगे।

फीचर के फायदे

मेटा के स्वामित्व के अंतर्गत आने वाला सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म फिलहाल “Protect IP Address” फीचर पर काम रहा है। यह उपभोक्ताओं को सुरक्षा एक एक्स्ट्रा लेयर प्रदान करेगा। आईपी एड्रेस की मदद से यूजर्स के लोकेशन का पता लगाया जा सकता है, लेकिन इन नए फीचर को एक्टिव करने पर कोई भी आपका आईपी एड्रेस कॉल के दौरान ट्रेस हीं कर पाएगा।

ऐसे करेगा काम

WABetaInfo के मुताबिक यह सुविधा “Call Privacy Setting ” के अंदर नजर आएगा। जिसे ऑन करते ही आईपी एड्रेस सुरक्षित हो जाएगा। इसे एंड्रॉयड बीटा 2.23.18.15 वर्ज़न के लिए शुरू किया गया है। उम्मीद है कि कंपनी इसे जल्द सभी यूजर्स के लिए घोषित करेगी ।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews