WhatsApp पर मिलेंगे 2 नए फीचर्स, Pin मैसेज के लिए तय कर पाएंगे समयसीमा, जानें डीटेल

WhatsApp पर मिलेंगे 2 नए फीचर्स, Pin मैसेज के लिए तय कर पाएंगे समयसीमा, जानें डीटेल

WhatsApp New Features: मेटा के स्वामित्व के अंतर्गत आने वाला सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म व्हाट्सऐप इन दिनों कई फीचर्स पर काम कर रहा है। लिस्ट में दो नए फीचर्स भी शामिल हो चुके हैं। जिनमें से एक की घोषणा खुद मार्क ज़ुकरबर्ग ने कर दी है। वहीं दूसरा फिलहाल सुर्खियों में है। जल्द ही यूजर्स को पिनिंग मैसेज और कॉल से जुड़ा नया फीचर मिलने वाला है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें-

पिनिंग मैसेज के लिए तय कर पाएंगे समय

WABetaInfo की रिपोर्ट मुताबिक यूजर्स को जल्द ही Pinned चैट और ग्रुप के लिए समयसीमा तय करने का ऑप्शन मिलेगा। व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न के लिए इस फीचर पर काम कर रहा है। पिनिंग मैसेज के लिए तीन ड्यूरेशन का ऑप्शन मिलेगा, जिसमें 24 घंटे, 7 दिन और 30 दिन शामिल हैं। यूजर्स अपनी सहूलियत के हिसाब से इनमें से कोई भी समय सीमा चुन पाएंगे। जैसे ही समयसीमा खत्म होगी मैसेज खुद Unpinned हो जाएगा।

प्राइवसी बढ़ाएगा ये फीचर

हाल ही में मेटा के सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग ने व्हाट्सऐप के लिए नए प्राइवसी टूल की घोषणा कर दी है। इस फीचर का नाम Silence Unknown Callers बताया जा रहा है। इसके तहत यूजर्स को इंकमिंग कॉल्स पर काबू पाने में मदद मिलेगी। साथ ही प्राइवसी और सुरक्षा भी बढ़ेगी। इस सुविधा के जरिए व्हाट्सऐप यूजर्स किसी भी स्पैम, अनजान और अनचाहे कॉल को साइलेन्स कर पाएंगे। लेटेस्ट वर्ज़न को डाउनलोड यूजर्स फीचर का लाभ उठा सकते हैं। इसे एक्टिव करने के लिए Setting ऑप्शन में जाएं। फिर Privacy के विकल्प पर क्लिक करें। नीचे Call Section दिखेगा, अब “Silence Unknown Callers” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews