WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप पर कई नए फीचर्स आने वाले हैं। इस लिस्ट में अब व्हाट्सऐप हिस्ट्री शेयरिंग फीचर (Recent History Sharing Feature) भी शामिल हो चुका है। जिसका फायदा में ग्रुप में जुडने वाले नए मेंबर्स को होगा। इस सुविधा के जरिए ग्रुप में एडमिन 24 घंटों के चैट को साझा कर पाएगा।

नए ग्रुप मेंबर्स को होगा फायदा

अक्सर देखा जाता जाता है कि नए मेम्बर को ग्रुप चैट में जुडने पर कन्फ्यूजन होती है। उन्होनें पिछले पुराने मैसेज की कोई जानकारी नहीं होती है। लेकिन अब इस समस्या से छुटकारा दिलाने में व्हाट्सऐप का नया हिस्ट्री शेयरिंग फीचर मदद कर सकता है।

यूजर्स को कब मिलेगी सुविधा?

वर्तमान में मेटा के स्वामित्व के अंतगर्त आने वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस फीचर पर काम कर रहा है। अब तक यह बीटा टेस्टर्स के लिए भी तैयार नहीं है। WABetaInfo ने एक स्क्रीनशॉट साझा करते हुए इस फीचर की जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक यह सुविधा एंड्रॉयड 2.23.18.5 यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी।

मार्क जुकरबर्ग ने नए फीचर की घोषणा की

कंपनी वर्तमान में कई अन्य फीचर्स पर काम कर रहा है। बीते दिन ही मेटा के सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग ने “Nameless Group” फीचर की घोषणा की थी। जिसके तहत यूजर्स आसानी से बिना नाम से ग्रुप बना सकते हैं।