Windows Update: तुरंत अपडेट कर लें अपना PC, वरना स्क्रीनशॉट से हैक हो सकती है आपकी निजी जानकारी

microsoft-windows-patch-update

Windows Update : माइक्रोसॉफ्ट कंपनी द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, विंडोज 10 और 11 के यूजर्स के लिए एक बड़ा सिक्योरिटी अपडेट जारी किया गया है। इस अपडेट में कंपनी ने कुछ बड़े सिक्योरिटी फीचर्स जोड़े हैं जो उपयोगकर्ताओं की निजता को और बेहतर बनाते हैं।इस अपडेट में एक नई फीचर शामिल है जो विंडोज यूजर्स को एक सुरक्षित डेटा फोल्डर प्रदान करता है। इस फोल्डर में यूजर्स अपनी महत्वपूर्ण फाइलों और डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं ताकि इन्हें कोई अनधिकृत उपयोग नहीं कर सकता।

ऐसे करें Windows Update

  • इसके लिए यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर जाना होगा।
  • जहां उन्हें एक नया अपडेट उपलब्ध मिलेगा।
  • जिसके बाद स्टोर के लाइब्रेरी सेक्शन में “अपडेट प्राप्त करें” विकल्प पर क्लिक करके इसे डाउनलोड करें।
  • इस प्रकार आपके सिस्टम में नया अपडेट 11.2302.20.0 इंस्टॉल हो जाएगा।

अन्य सुरक्षा फीचर्स भी शामिल

इस अपडेट को इंस्टॉल करने के लिए यूजर्स को अपने सिस्टम में उपलब्ध अपडेट के विकल्पों का उपयोग करना होगा। वे सिस्टम सेटिंग्स में जाकर अपडेट और सुरक्षा के अनुभाग में जा सकते हैं और वहां से अपडेट को डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं। बता दें कि स्नीपिंग टूल के लिए लेटेस्ट वर्जन 10.2008.3001.0 उपलब्ध है जबकि स्निप और स्केच टूल के लिए नया अपडेट 11.2302.20.0 मौजूद है।

इसके अलावा, विंडोज 10 और 11 के यूजर्स के लिए इस अपडेट में डिफेंडर और स्मार्ट स्क्रीन फिल्टर जैसी अन्य सुरक्षा फीचर्स भी शामिल हैं। यह फीचर्स उपयोगकर्ताओं को विभिन्न ऑनलाइन खतरों से बचाने में मदद करते हैं। इसलिए, विंडोज यूजर्स को इस अपडेट को जल्द से जल्द अपनी पीसी पर इंस्टॉल करना चाहिए ताकि वे सुरक्षित रह सकें।

जानकारी लीक होने का बढ़ा खतरा

दरअसल, कंप्यूटर में एक सिक्योरिटी फ्लॉ “aCropalypse” के कारण यूजर द्वारा लिए गए स्क्रीनशॉट से जानकारी लीक होने का खतरा है।माइक्रोसॉफ्ट की ओर से जारी एक अलर्ट के अनुसार, विंडोज 10 के स्निप और स्केच ऐप और विंडोज 11 में स्नीपिंग टूल पर सिक्योरिटी खामी CVE-2023-28303 का पता चला है जो अज्ञात तौर पर एक हमलावर के द्वारा उत्पन्न की गई है। जिसके कारण अगर कोई यूजर इन ऐप्स के माध्यम से स्क्रीनशॉट लेता है तो उनकी जानकारियों की लीक होने का खतरा होता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews