Hindi News

आसानी से ट्रैक कर सकते है आपका खोया हुआ स्मार्टफोन, जानिए तरीका

Written by:Amit Sengar
Published:
अगर आपका फोन आसपास ही है, तो इसे रिंग कर सकते हैं, जिससे आपको उसकी लोकेशन आसानी से मिल सकती है।
आसानी से ट्रैक कर सकते है आपका खोया हुआ स्मार्टफोन, जानिए तरीका

Lost Phone Tracking : स्मार्टफोन के खो जाने या चोरी हो जाने पर न केवल व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा खतरे में पड़ती है, बल्कि मानसिक तनाव भी होता है। इस स्थिति में एंड्रॉयड डिवाइस को ट्रैक और लोकेट करने के कुछ प्रभावी तरीके हैं।

रिंग, लॉक और डेटा वाइप ऑप्शन

अगर आपका फोन आसपास ही है, तो इसे रिंग कर सकते हैं, जिससे आपको उसकी लोकेशन आसानी से मिल सकती है। यदि आपको डर है कि आपका फोन चोरी हो गया है, तो आप फोन को लॉक कर सकते हैं और अपना पिन, पासवर्ड या पैटर्न सेट कर डेटा की सुरक्षा बढ़ा सकते हैं। अगर फोन में गूगल लोकेशन हिस्ट्री ऑन है, तो आप गूगल मैप्स पर पिछले स्थानों को ट्रैक कर सकते हैं।

गूगल अकाउंट की एक्टिविटी में हिस्ट्री देख सकते हैं। कुछ थर्ड पार्टी ट्रैकिंग ऐप्स भी उपलब्ध है, जो आपके फोन को ट्रैक करने में मदद कर सकते हैं। फाइंड माय डिवाइस से आप फोन को कहीं से भी लॉक कर डेटा को डिलीट भी कर सकते है।

गूगल डिवाइस ट्रैकर का करें प्रयोग

गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक बेहतरीन फीचर ‘फाइंड माय डिवाइस’ उपलब्ध कराया है, जिससे आप अपने खोए हुए फोन को ट्रैक कर सकते हैं। यह फीचर डिवाइस का पता लगाने, रिंग करने या डिवाइस को लॉक करने में सहायक है। एक्टिवेट करने के लिए सेटिंग्स पर जाएं। सिक्योरिटी पर क्लिक कर फाइंड माम डिवाइस को इनेबल करें। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए फाइंड माय डिवाइस वेबसाइट पर जाकर अपडेट प्राप्त करें।

*Disclaimer :- यहाँ दी गई जानकारी अलग अलग जगह से जुटाई गई सामान्य जानकारी है, Mpbreakingnews दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews