बंदूक की नोंक पर ASI को बेरहमी से पीटा, बंधक बनाया, देखिये वीडियो

बंदूक की नोंक पर ASI को बेरहमी से पीटा, बंधक बनाया, देखिये वीडियो

टीकमगढ़/आमिर खान

कोरोना योद्धाओं के साथ मारपीट की घटनाएं जैसे अब आम होती जा रही है। एक बार फिर टीकमगढ़ जिले में पुलिस विभाग के एक कर्मचारी के साथ बंदूक की नोंक पर बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो बड़ा ही भयावह है जिसमें आरोपी दंबंगई से पुलिस को बंधक बनाने से भी नहीं डर रहे। जब एक कोरोना योद्धा अपनी नौकरी कर रहा था, उसी दौरान दबंगों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर डाली और उसे बंधक भी बना लिया। घटना को देख गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पिट रहे ASI को बचाया।

टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ थाना में पदस्थ एएसआई मतीन खान अपने एक साथी के साथ एमपी-यूपी बॉर्डर पर तैनात होकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। इसी दौरान अचानक वहां एक चार पहिया वाहन आया और जब इस वाहन को पुलिस के इस अधिकारी ने रोका तो वाहन मालिक को यह इतना नागवार गुजरा कि उसने उतरकर पहले मतीन खान से गाली-गलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं यह यहां भी नहीं रुके और इन्होंने पुलिस अधिकारी का फोन छीन लिया इसके बाद मतीन के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना का वीडियो वायरल हुआ हैं, जिनमें इन आरोपियों द्वारा मतीन खान के साथ निर्दययी तरीके से मारपीट की जा रही है। मारपीट के बाद पुलिस ASI को आरोपियों ने बंधक भी बना लिया। फिलहाल पुलिस की तत्परता से आरोपियों को गिरफ्तार कर ASI को इनके कब्जे से मुक्त कराया गया है। अब तक बताया जा रहा है कि घटना मुख्य आरोपी कैलाश मोहन के साथ अन्य आरोपी भी हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews