टीकमगढ़।आमिर खान। जिला अस्पताल में जब एक महिला इलाज कराने गई उसी दौरान एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी, फिर क्या महिला ने भी इसकी सरेराह चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना स्थल पर मौजूद भीड़ ने भी आरोपी को पीटा। पुलिस के बताए अनुसार जिले के ग्राम धामना निवासी लक्ष्मण अहिरवार ने एक महिला से अस्पताल में इलाज के दौरान छेड़खानी कर दी, जिसके बाद वहां मौजूद भीड़ ने इसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इसे गिरफ्तार कर इसके विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।वही मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
VIDEO VIRAL: अस्पताल में महिला को युवक ने छेड़ा, चप्पलों से हुई जमकर धुनाई
Written by:Gaurav Sharma
Last Updated:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






