Vikram Udhyogpuri: उद्योगपुरी में 32 उद्योगों का तेजी से चल रहा काम, 20 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

Vikram Udhyogpuri

Vikram Udhyogpuri Ujjain: उज्जैन में चल रहे विभिन्न विस्तारीकरण के कामों के बीच एक काम ऐसा भी है, जो आने वाले समय में स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ शहर का मान दूसरे राज्यों और देशों तक बढ़ाएगा। शहर की विक्रम नगर उद्योगपुरी में 32 उद्योग को धरातल पर उतारने का काम तेजी से किया जा रहा है। किसी की बिल्डिंग बनकर तैयार है तो कहीं पर टेस्टिंग प्रोडक्शन शुरू कर दिया गया है।

जल्द तैयार होगी विक्रम उद्योगपुरी

उज्जैन में सिंहस्थ से पहले कई सारी चीजें की जा रही है और विक्रम उद्योगपुरी उन्हीं में से एक है। यहां पर विभिन्न तरह के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है जिनमें से 40 से 80% तक का काम पूरा हो चुका है। जैसे ही यह निर्माण कार्य पूरे होंगे सभी उद्योगों में जल्द से जल्द काम शुरू करने की कवायद शुरू हो जाएगी।

लोगों को मिलेगा रोजगार

उज्जैन में जिस जगह पर विक्रम उद्योगपुरी बनाई जा रही है वहां पर पहले नॉलेज सिटी का निर्माण किया जाने वाला था लेकिन निवेशक ना मिलने की स्थिति में यहां उद्योग को बढ़ावा देने का फैसला लिया गया और पूरी उद्योग श्रृंखला तैयार की जा रही है। यहां पर विभिन्न तरह की फैक्ट्रियां बन जाने के बाद 16 से 50000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

बन रहे ये उद्योग

कपड़ा उद्योग

यहां पर बेस्ट लाइफ़स्टाइल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अपना उद्योग स्थापित किया जा रहा है। जिसमें ब्रांडेड कपड़े बनाकर एक्सपोर्ट किए जाएंगे। 167 करोड़ के इस निवेश में 5000 महिलाओं को रोजगार मिलेगा और काम शुरू होने के 6 महीने बाद विदेशों से ऑर्डर भी मिलने लगेंगे।

कर्नाटक बायोटेक

एंटीबायोटिक दवाओं के लिए कच्चा मटेरियल तैयार करने वाली कर्नाटक बायोटेक भी यहां डेवलपमेंट शुरू कर चुकी है। 275 करोड़ के इन्वेस्टमेंट के दौरान लगभग 3000 लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

सिंबोटिक और श्रीराम लैब

ये दोनों ही कंपनी मेडिकल इंडस्ट्री की है और इनके शुरू होते ही 3000 लोगों को रोजगार मिल जाएगा। श्रीराम लैब में रिसर्च का काम शुरू किया जा चुका है। यहां पर दबाव में उपयोग होने वाला कच्चा माल तैयार होगा और अंतरराष्ट्रीय मानकों के हिसाब से इन्हें तैयार किया जा रहा है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि भविष्य में एक्सपोर्ट करने के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत ना आए।

अमूल

अमूल एक ऐसी कंपनी है जिसके बारे में लगभग हर कोई जानता है। इसका प्रोडक्शन जल्द ही शुरू होने वाला है और लगभग 20000 लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews