एक ही परिवार के 5 लोग कोरोना पॉजिटिव, उज्जैन में 6 तक पहुँचा आंकड़ा

एक ही परिवार के 5 लोग कोरोना पॉजिटिव, उज्जैन में 6 तक पहुँचा आंकड़ा

उज्जैन/अर्पण कुमार

उज्जैन में कोरोना वायरस से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है और अब यहां कोरोना वायरस पॉजिटिव संक्रमित मरीजों की संख्या 6 तक पहुँच चुकी है। जांसापुरा क्षेत्र में कोरोना के कारण मौत के मुंह में जा चुकी महिला के एक और पोते की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

इस मरीज को अब माधवनगर हॉस्पिटल से आगर रो स्थित आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया है। अब तक इस परिवार के 5 लोग कोरोना संक्रमण पाजिटिव पाए गए हैं , जिसमें से एक महिला की पहले ही मौत हो चुकी है। बाकी 4 सदस्यों का इलाज़ चल रहा है। इनके परिवार से एक और सदस्य का सेंपल जाँच के लिए भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं अंबर कॉलोनी जिसमें एक संक्रमित की मृत्यु हो चुकी है, कलेक्टर शशांक मिश्र ने इसर कॉलोनी के एक मकान को एपिसेंटर घोषित करते हुए इस घर से व्यवहारिक दूरी के क्षेत्र को कंटेन्मेंट एरिया (कोरोना वायरस प्रभावित क्षेत्र) घोषित कर दिया है। साथ कि क्षेत्र के समस्त घरों का सर्वे किया जा रहा है। ताज़ा आकड़ो के अनुसार उज्जैन में कुल संक्रमित 6 हैं जिसमें से 2 की मृत्यु हो चुकी है और 4 का इलाज चल रहा है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews