दो अधिकारियों को लापरवाही पड़ी महंगी, कलेक्टर ने की निलंबित करने की तैयारी

दो अधिकारियों को लापरवाही पड़ी महंगी, कलेक्टर ने की निलंबित करने की तैयारी

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन जिले के तराना एवं महिदपुर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही महंगी पड़ी। कलेक्टर आशीष सिंह ने दोनों अधिकारियों के निलंबन प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये हैं। दोनों अधिकारियों द्वारा सीएम हेल्पलाइन में आने वाली शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरती जा रही थी ।

उज्जैन जिले के तराना एवं महिदपुर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा कलेक्टर के बार-बार समझाईश देने के बाद भी सीएम हेल्पलाइन में आने वाली शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरती जा रही थी। दोनों संस्थानों की एल-1 एवं एल-4 पर 50 से अधिक शिकायतें अनिराकृत पाये जाने पर कलेक्टर आशीष सिंह ने शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी डिप्टी कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह दांगी को इन दोनों अधिकारियों के विरूद्ध निलंबन का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews