अज्ञात कारणों के चलते 10वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

mp news

Ujjain News: उज्जैन के बहादुरगंज इलाके में एक दसवीं की छात्रा द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया है फिलहाल इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है और पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

उज्जैन के बहादुरगंज इलाके की मैली गली में रहने वाली 16 साल की 10वीं की छात्रा ने पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। जिस समय लड़की ने यह कदम उठाया उस वक्त वह घर पर अकेली थी शाम को जब पिता वापस लौटे तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त छात्रा के पिता बाहर गए हुए थे और उसकी मां भी जिस अस्पताल में नौकरी करती है वहां पर गई हुई थी। पिता जब वापस लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था और बेटी दरवाजा नहीं खोल रही थी। खिड़की से अंदर झांका तो छात्रा का शव पंखे से लटका हुआ दिखाई दिया। अपनी बेटी को इस तरह से लटकता देख पिता ने शोर मचाया जिसे सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच करने के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

मामले की सूचना लगते ही कोतवाली थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक छात्रा ने घर पर अकेले होने के दौरान यह कदम उठाया है उसकी मां नौकरी पर भी थी और पिता बाहर गए हुए थे वापस लौटने पर इस मामले का खुलासा हुआ है। मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। पुलिस परिजनों के बयान ले रही है और उसी के आधार पर आत्महत्या की वजह पता लगाए जाने की कोशिश की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews