मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 2 लाख से ज्यादा का सामान जब्त

मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 2 लाख से ज्यादा का सामान जब्त

Ujjain News: उज्जैन के नागदा के पास भाटपचलाना के अंतर्गत आने वाले बड़ागांव में मावा बनाने वाली फैक्ट्री में पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है। यहां से दो लाख से ज्यादा का मावा, घी, क्रीम और सोडियम जब्त कर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।

खाद्य अधिकारियों के दल और पुलिस ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। खाचरोद के बड़ागांव में मंगलम फूड्स नामक फैक्टरी पर यह कार्रवाई की गई है। नकली घी और मावा होने की आशंका के चलते इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

मौके से 75 हजार रुपए का 250 किलो मावा, एक लाख 26 हजार का 210 किलो घी, 25 हजार की 100 किलो क्रीम और 3600 रुपए का सोडियम भी जब्त किया गया है। सभी चीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे गए हैं। फैक्ट्री को भी सीज कर दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में खाद्य अधिकारी बसंत शर्मा ने बताया कि नकली मावा होने की आशंका में कार्रवाई की गई थी और 2 लाख से ज्यादा का सामान जब्त किया गया है। सैंपल भोपाल भेजे गए हैं जिसकी जांच रिपोर्ट आने में महीने भर का समय लग सकता है। उसी के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews