Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा, ट्राले में जा घुसी कार, 4 की दर्दनाक मौत

road accindent

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन जिले (Ujjain Road Accindent) में  मंगलवार मध्यरात्रि बड़ा हादसा हो गया है।यहां एक बेकाबू कार ट्राले में जा घुसी, जिससे कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।टक्कर इतनी जोर की थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस और मृतकों के परिजन उन्हेल पहुंचे। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। फिलहाल पुलिस ने ट्राले चालक पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े.. किसान सम्मान निधि: 9वीं किश्त जल्द, कट तो नहीं गया आपका नाम, ऐसे करें लिस्ट चेक

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना उज्जैन-जावरा स्टेट हाईवे की उन्हेल-नागदा रोड पर इंगोरिया चौपाटी के समीप की है।यहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक कार अचानक आ घुसी, जिससे 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। ये सभी लोग नीमच के ग्राम आलोटी गरवाडा के बताए जा रहे है जो देवास के ग्राम सतवास से अपने घर जा रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तबतक दो की मौक हो चुकी थी और दो गंभीर हालात में थे, जिन्हें आनन-फानन में उज्जैन के जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इसके पहले ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।

हादसे में कैलाश पुत्र लक्ष्मीनारायण चारण उम्र 42 वर्ष, राहुल पुत्र किशनलाल चारण उम्र 19 वर्ष, कूकाराम पुत्र भग्गाजी भांबी उम्र 32 वर्ष, लालाराम पुत्र शंकरलाल उम्र 48 वर्ष की मौत हो गई।  हादसा इतना भीषण था कि कार खिलौनों की तरह बिखर गई ।वही जोर की आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणाों ने ट्राले पर पथराव कर कांच फोड़ दिए। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews