त्योहारों को देखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग ट्रेन शुरू की जा रही है। पहले से चल रही कुछ ट्रेनों के फेरे भी बढ़ा दिए गए हैं ताकि आवागमन के लिए ज्यादा से ज्यादा साधन मिल सकें। अब त्यौहार के सीजन में उज्जैन से मुंबई और गुजरात की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक नई सुविधा दी गई है।
त्योहारों के मौके पर कई लोग अपने घरों की तरफ जाते हैं या फिर छुट्टियां होने की वजह से लोग घूमने फिरने भी निकालते हैं। इसी को देखते हुए रतलाम मंडल ने इंदौर मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन के फेरे सप्ताह में 2 दिन की जगह 3 दिन कर दिए हैं। चलिए आपको इसके रूट और टाइम के बारे में बता देते हैं।
ये भी पढ़ें
सप्ताह में तीन दिन चलेगी इंदौर मुंबई सेंट्रल
इंदौर मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन को 5 नवंबर से सोमवार बुधवार और शुक्रवार सप्ताह में तीन दिन जलाया जाएगा। वापसी में मुंबई सेंट्रल से लौटते हुए यह ट्रेन मंगलवार गुरुवार और रविवार को चलेगी। इंदौर से निकलते वक्त ट्रेन संख्या 090 80 और मुंबई से वापसी के समय ट्रेन संख्या 09079 रहेगी।
कब तक बढ़ाए गए फेरे
रेलवे द्वारा इस स्पेशल ट्रेन के फेरे कुछ समय के लिए बढ़ाए गए हैं। ट्रेन नंबर 09079 मुंबई से 29 नवंबर तक और ट्रेन नंबर 09080 इंदौर से 30 नवंबर तक चलेगी। तेरे बढ़ाने की वजह से मुंबई के साथ-साथ गुजरात और महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों तक आने जाने के लिए यात्रियों का अतिरिक्त सुविधा मिल सकेगी। 30 अक्टूबर से यात्री रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इसकी बुकिंग कर सकेंगे।
उज्जैन में रहेगा ठहराव
उज्जैन में रहने वाले लोगों और यहां आने जाने वाले यात्रियों को इस ट्रेन का काफी फायदा होने वाला है। दरअसल दोनों दिशाओं में आते जाते समय उज्जैन जंक्शन पर इस ट्रेन का स्टॉपेज रहने वाला है। इंदौर से मुंबई सेंट्रल के लिए निकलते समय यह ट्रेन शाम 6:20 पर उज्जैन पहुंचेगी और 6:00 मिनट पर यहां से निकल जाएगी। इसी तरह से जब यह मुंबई से इंदौर जाएगी उसे समय सुबह 10:50 पर उज्जैन पहुंचेगी और 10:55 पर यहां से इंदौर के लिए निकल जाएगी।
क्या रहेगा रूट
उज्जैन से मुंबई जाने वाले यात्री इस ट्रेन से सोमवार बुधवार और शुक्रवार को यात्रा कर सकेंगे। वही मुंबई से उज्जैन तक मंगलवार गुरुवार और रविवार को यात्रा की जा सकेगी। उज्जैन के अलावा यह ट्रेन दाहोद, वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली से गुजरेगी।
