भांग की बजाय महाकाल पर चढ़ा दी सब्जियां, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

ujjain

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। श्री महाकालेश्वर मंदिर में फिलहाल आम श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद है और मंदिर में केवल पूजा करने वाले पुजारी और पुरोहित ही पहुंच रहे हैं। इसी बीच सोमवार को कुछ ऐसा हुआ जिससे सभी चौंक गए। सोमवार को बाबा महाकाल की जलाधारी के आसपास एक पुजारी ने श्रद्धालु द्वारा दी गई हरी मिर्च, टमाटर व अन्य हरी सब्जियां महाकाल को चढ़ा दी। ये मामला सीसीटीवी पर लाइव फुटेज देख रहे एक अधिकारी की नजर में आ गया और फिर उनके द्वारा गर्भगृह निरीक्षक और संबंधित पंडित को फटकार लगाई गई और जवाब तलब किया है। इसके बाद महाकाल मंदिर में गर्भ गृह में रखी सब्जियों का फोटो वायरल हो गया जिसपर उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने जांच के आदेश दिये हैं और कहा है कि परम्परा के हिसाब से ही पूजन होना चाहिए।

Mp Corona Unlock : देखिये बुधवार से क्या खुलेगा, क्या रहेगा अब भी बंद 

धार्मिक नगरी उज्जैन में अब तक भगवान श्री महाकालेश्वर को भांग, मेवा, मिष्ठान्न, फल, फूल, नए वस्त्र, आभूषण ही अर्पित किए जाते थे। लेकिन सोमवार को एक पुजारी ने  भगवान श्री महाकालेश्वर की जलाधारी में श्रद्धालु द्वारा दी गई सब्जियां अर्पित कर दी। मामला उस समय सामने आया जब सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने आफिस में लगे सीसीटीवी पर लाइव दर्शन से यह दृश्य देखा और तत्काल ही गर्भगृह निरीक्षक विजय डोडिया से जानकारी लेकर कड़ी फटकार लगाई।  जानकारी सामने आई कि सोमवार सांय करीब 4 बजे संध्या पूजन के पहले गोपाल पुजारी ने किसी श्रद्धालु द्वारा दी गई  हरी मिर्च, टमाटर, हरी सब्जी भगवान महाकाल की जलाधरी में अर्पित कर दी। इसी के साथ जिस प्लास्टिक की थैली में सब्जियां लाई गई थी वो भी अंदर पहुंच गई। बता दें की महाकाल मंदिर में कई वर्षो से प्लास्टिक की थैलियों पर प्रतिबन्ध लगा हुआ। अब ये मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”563314657″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews