Lok Sabha Election: उज्जैन-आलोट विधानसभा क्षेत्र में 6 और 7 मई को होम वोटिंग, घर से मतदान करेंगे बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्देश के बाद 85 साल से ज्यादा के बुजुर्ग मतदाता अब घर से ही अपना वोट डाल सकेंगे। उज्जैन आलोट विधानसभा में आज होम वोटिंग करवाई जा रही है।
Lok Sabha Election 2024

lok Sabha Election: मध्य प्रदेश में इन दिनों लोकसभा चुनाव का दौर देखने को मिल रहा है। उज्जैन आलोट लोकसभा सीट के लिए सोमवार और मंगलवार को होम वोटिंग रखी गई है। यह वोटिंग उन मतदाताओं के लिए है जो वृद्ध हैं या फिर दिव्यांग हैं। लगभग 1483 ऐसे मतदाता है जिनका मतदान करवाने के लिए मतदान दल घर पहुंचेगा। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी।

घर बैठे निर्वाचन की सुविधा

निर्वाचन आयोग द्वारा जितने भी 85 साल से अधिक के मतदाता है तथा दिव्यांग मतदाता हैं। उन्हें घर बैठे मतदान करने की सुविधा दिए जाने के निर्देश जारी किए गए थे। उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र में 85 से ज्यादा उम्र के 1258 वृद्ध और 225 दिव्यांग समेत कुल 1483 मतदाता हैं। इन सभी ने घर से ही मतदान करने की इच्छा जताई थी।

आज और कल है मतदान

इन सभी मतदाताओं के लिए मतदान करने का शेड्यूल 6 और 7 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया है। इसके लिए 106 रूट और मतदान दल तैयार किए गए हैं। इन दलों में 107 पुलिस अधिकारी कर्मचारी, पीओ, पी वन, माइक्रो ऑब्जर्वर और वीडियोग्राफर शामिल रहेंगे।

ऐसे होगी वोटिंग

उज्जैन उत्तर दक्षिण और घटिया विधानसभा के मतदाताओं की होम वोटिंग करवाने के लिए सुबह 7 बजे प्रशासनिक संकुल से टीमें रवाना की जा चुकी है। इसके अलावा बड़नगर, महिदपुर, खाचरोद और तराना विधानसभा में होम वोटिंग की टीम एसडीएम कार्यालय से भेजी जाएगी। तय रूट से ये टीम मतदाताओं के घर पहुंचे। इस दौरान जो मतदाता अनुपस्थित पाए जाते हैं उन्हें दूसरे दिन यानी 7 मई को वोटिंग करवाई जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews