VIP एंट्री को लेकर मंगलनाथ मंदिर में बवाल, कर्मचारी और दर्शनार्थी में हुई झड़प

मंगलनाथ मंदिर में वीआईपी एंट्री को लेकर कर्मचारियों और एक परिवार के बीच विवाद हो गया। मामूली सी कहासुनी झड़प में बदल गई।
Mangalnath mandir

उज्जैन एक ऐसा स्थान है, जहां देवी देवताओं के अनगिनत मंदिर मौजूद हैं। धार्मिक मान्यताओं को मुताबिक ये शहर मंगल की जन्मस्थली भी है। यही वजह है कि यहां मौजूद मंगलनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। हालांकि, कई बार धार्मिक स्थलों से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आती है, जो विवाद की वजह बन जाती है।

हाल ही में मंगलनाथ मंदिर से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें मंदिर के कर्मचारी और एक परिवार के बीच विवाद की स्थिति देखने को मिल रही है। यह पूरा मामला वीआईपी गेट से एंट्री करने से जुड़ा हुआ है। दंपत्ति वीआईपी गेट से प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। इस पर कर्मचारियों ने उन्हें रोका और तभी विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों में झड़प की स्थिति भी देखने को मिली।

मंगलनाथ में VIP एंट्री पर बवाल

जानकारी के मुताबिक एक पति पत्नी अपने बच्चे को लेकर वीआईपी गेट से दर्शन करने के लिए जाते हुए दिखाई दिए। वहां मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें यह बताया कि वीआईपी गेट से एंट्री करने के लिए 100 रुपए प्रति व्यक्ति की रसीद लेनी पड़ती है। ये जानकारी देते हुए कर्मचारियों ने दंपत्ति को आम दर्शनार्थियों की लाइन में लगकर दर्शन करने को कहा। देखते ही देखते यह बातचीत कहासुनी में बदल गई और दोनों पक्षों में झड़प हो गई।

समझाइश के बाद सुलझा मामला

छोटी सी बात पर शुरू हुई कहासुनी को विवाद में बदलने में जरा भी देर नहीं लगी। इस दौरान कर्मचारी और दर्शनार्थी के बीच झड़प हुई। वहीं गोद में बच्चा लिए महिला उन्हें रोकने की कोशिश करती नजर आई। हालांकि, बाद में मंदिर के पदाधिकारियों ने बीचबचाव कर दोनों पक्षों को समझाइश देकर शांत करवाया। इसके बाद परिवार को शांतिपूर्वक दर्शन करवाकर मौके से रवाना किया गया।

महिला को दी गई थी जगह

यह भी सामने आया है कि दर्शन करने आए परिवार की एक महिला अपने छोटे से बच्चे को लेकर लाइन में लगी हुई थी। भीड़ होने की वजह से बच्चा घबरा रहा था। ऐसे में मंदिर कर्मचारी ने महिला और बच्चे को लाइन से बाहर निकाला। महिला को बच्चे को दूध पिलाने की जगह भी दी गई। लेकिन कुछ ही देर में वीआईपी एंट्री की कोशिश ने विवाद खड़ा कर दिया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews