Pandit Pradeep Mishra Katha: 4 अप्रैल से उज्जैन में शुरू होगी पंडित मिश्रा की शिव महापुराण कथा, प्रशासन ने तैयार किया ट्रैफिक प्लान, यहां जानें रूट

Pradeep Mishra ke Upay

Pandit Pradeep Mishra Katha in Ujjain News: उज्जैन में 4 अप्रैल से 10 अप्रैल तक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण की कथा का आयोजन होने वाला है। इस कथा में 5 लाख लोगों के रोज आने का अनुमान प्रशासन ने लगाया है और इसके लिए नया ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया गया है। अगर आप भी इस कथा का हिस्सा बनने के लिए उज्जैन पहुंचने वाले हैं तो हम आपको यहां की व्यवस्था से रूबरू करवाते हैं ताकि आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

यहां होगी Pandit Pradeep Mishra katha

उज्जैन के बड़नगर रोड पर मौजूद मुरलीपुरा में शिव महापुराण का आयोजन किया जाने वाला है। इसके लिए शहर में पार्किंग व्यवस्था तैयार कर ली गई है क्योंकि देश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। कथा सुनने के लिए पहुंचने वाले लोग महाकाल दर्शन के लिए भी जाएंगे इसी को देखते हुए पूरा ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।

उज्जैन पुलिस ने पार्किंग और रूट के साथ नो व्हीकल जोन भी जारी कर दिया है ताकि असुविधा से बचने के लिए श्रद्धालु निर्धारित मार्ग से ही आना जाना करें और उन्हें किस तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

ये है निर्धारित मार्ग

मक्सी रोड, इंदौर रोड और देवास रोड से आने वाले वाहन आस्था गार्डन तिराहा से डायवर्ट कर दिए जाएंगे और वह मोहनपुरा ब्रिज होते हुए उजड़ खेड़ा ब्रिज पहुंचकर अपने वाहन पार्क कर सकेंगे।

बड़नगर रोड से आने वाले वाहन मोहनपुरा और मुल्लापुरा दोनों ही रोड पर अपने वाहन खड़े कर सकेंगे।

नागदा उन्हेल रोड से आने वाले वाहन साडू माता बावड़ी से कुत्ता बावड़ी होकर सदावल मार्ग के आसपास पार्किंग कर सकते हैं।

आगर रोड से जो वाहन आएंगे वह उन्हेल नाका, आगर नाका, बावड़ी से होते हुए सदावल मार्ग के आसपास पार्किंग कर पाएंगे।

शहरवासी अगर कथा का लाभ लेने के लिए जाना चाहते हैं तो वह रंजीत हनुमान के पास गोंसा रोड के दोनों तरफ वाहन खड़े कर सकते हैं।

भारी वाहन होंगे डायवर्ट

जो वाहन इंदौर रोड से होकर बड़नगर और नागदा जाना चाहते हैं उन्हें प्रशांति धाम तिराहा से मारुति शोरूम और सैफी पेट्रोल पंप से धतरावदा होते हुए पांड्या खेड़ी, मंडी गेट से उन्हेल नाका साडू माता बावड़ी से होते हुए बड़नगर और नागदा के लिए जाना होगा।

ये है नो व्हीकल जोन

भूखी माता से शंकराचार्य चौराहा, छोटी रपट से शंकराचार्य चौराहा, शंकराचार्य चौराहा से मल्लापुरा, नरसिंह घाट चौराहा से शंकराचार्य चौराहा और सदावल तिराहे से शंकराचार्य चौराहा तक नो व्हीकल जोन रखा गया है यहां पर वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं

नरसिंह घाट पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने के साथ अनाउंसमेंट की व्यवस्था भी रहेगी ताकि जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को निर्देश दिए जा सके। वहीं सीसीटीवी कैमरा के कंट्रोल रूम से श्रद्धालुओं की निगरानी भी रखी जाएगी।

श्रद्धालुओं की संख्या में यदि इजाफा होता है तो भूखी माता, शंकराचार्य चौराहा पर होल्ड अप तैयार रखने की बात भी कही गई है।

5 बेड का अस्थाई अस्पताल तैयार रखने के साथ दवाई और ओआरएस की व्यवस्था भी रखी जाएगी।

महाकाल लोक और महाकाल मंदिर परिसर में स्वास्थ्य विभाग की 5 टीमों को तैनात किया जाएगा।

पीडब्ल्यूडी को साइनेजेस लगाकर 2 अप्रैल तक बैरिकेडिंग का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के साथ पार्किंग स्थलों पर पेयजल साफ-सफाई बिजली और अस्थाई शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

जिन क्षेत्रों को नो व्हीकल जोन घोषित किया जाएगा वहां पर सख्ती से इस बात का पालन करने और अनाधिकृत वाहन पार्किंग रोकने के लिए 10 क्रेन काम पर लगाई जाएगी।

भोजन शाला में तैयार किया जाने वाला भोजन फूड सेफ्टी अधिकारी की देखरेख में तैयार किया जाएगा।

स्नान घाट पर होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम तैयार करने के साथ ही बोट और तैराक का सामान भी उपलब्ध होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews