चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में यात्री हुआ हादसे का शिकार, आरपीएफ जवान की मुस्तैदी से बची जान

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में यात्री हुआ हादसे का शिकार, आरपीएफ जवान की मुस्तैदी से बची जान

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन के पास स्थित नागदा (Nagda) रेलवे स्टेशन से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर चलती ट्रेन में सवार होने की कोशिश करते समय एक बुजुर्ग व्यक्ति हादसे का शिकार हो गया। बुजुर्ग की जान आरपीएफ जवान की हिम्मत से बच गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक उज्जैन के रहने वाले शांतिलाल ट्रेन में चल रहे थे तभी अचानक ही ट्रेन ने स्पीड पकड़ ली। बुजुर्ग का बैलेंस बिगड़ा और वो ट्रेन के साथ घसीटा गए। यह देखकर स्टेशन पर तैनात जवान विशाल कुमार ने तुरंत ही दौड़ लगाई और बुजुर्ग को खींचकर बाहर निकाला।

Must Read- UMA ऐप से जानें महाकाल लोक की मूर्तियों की कहानी, क्यूआर कोड स्कैन करते ही मिलेगी जानकारी

बुजुर्ग ट्रेन से राजस्थान की भवानी मंडी जाने के लिए सवार हो रहे थे। अचानक ही पैर फिसलने की वजह से वो हादसे का शिकार हो गए लेकिन आरपीएफ जवान में तत्परता दिखाते हुए उन्हें ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के गैप से खींचकर बाहर निकल दिया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इस दौरान दौड़ लगाते हुए जवान भी गिर गया लेकिन बुजुर्ग की जान बच गई।

इस घटना के समय ट्रेन भी प्लेटफार्म पर रुक गई और कोई भी बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना में यात्री को घुटने और कमर में चोट आई थी। प्राथमिक इलाज करने के बाद यात्री को समझाइश दी गई थी वह कभी भी इस तरह से चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास ना करें। इसके बाद यात्री को रवाना कर दिया गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews