Road Accident : मप्र में भीषण सड़क हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 7 घायल

accident

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले से बड़ी खबर मिल रही है। यहां आज शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। ट्राले और तूफान वाहन में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें पांच मजदूरों की मौत हो गई।वही करीब सात घायल बताए जा रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और मृतकों को पीएम के लिए भेजा और घायलों को इलाज के लिए रवाना किया।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा देवास रोड पर दतना-मताना के पास हुआ। यहां देवास रोड पर दूध से भरे ट्राले और मजदूरों से भरे वाहन की आपस में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी तेज थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वही करीब 7 लोग घायल हो गए।बताया जा रहा है कि सभी कटनी से 12 मजदूर तूफान गाड़ी से आ रहे थे। ये लोग नीमच जा रहे थे। इसी दौरान नरवर के समीप गाड़ी दूध टैंकर से टकरा गई। इससे चार‌ मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया,इसी दौरान एक मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सात घायलों का इलाज जारी है।वही पांचों मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेज दिया है। हादसे कैसे हुआ यह अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews