School Holiday: उज्जैन में रविवार को खुलेंगे स्कूल, सोमवार को रहेगा अवकाश, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

School Holiday

School Holiday Ujjain: 10 जुलाई को सावन में निकाली जाने वाली बाबा महाकाल की प्रथम सवारी निकलेगी। इस परंपरागत प्रथा को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा और कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने उज्जैन नगर निगम की सीमा में आने वाले समस्त स्कूलों में सोमवार का अवकाश घोषित कर दिया है। इसी के साथ सभी स्कूलों को रविवार के दिन लगाने के आदेश जारी किए गए।

प्रशासन के इस फैसले से तमाम स्कूल प्रबंधन, शिक्षक और विद्यार्थी चकित रह गए हैं। कुछ लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया है। वहीं कुछ ऐसे हैं जो इसे लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। शासन द्वारा सोमवार को पड़ने वाली भीड़ के दौरान स्कूल बसों और अन्य स्कूली वाहनों को निकलने में होने वाली परेशानी को देखते हुए यह आदेश जारी किया है। लेकिन लोगों का कहना है कि सिर्फ संडे का दिन ही छुट्टी के तौर पर मिलता है ऐसे में भी अगर बच्चों को स्कूल भेजना पड़ेगा तो कैसे काम चलेगा।

School Holiday

पहली बार आया ऐसा आदेश

यह पहली बार हुआ है जब शासन द्वारा रविवार को स्कूल लगाए जाने का आदेश जारी करते हुए सोमवार को छुट्टी रखी गई है। कई निजी स्कूलों ने बच्चों के अभिभावकों को मैसेज भेज कर रविवार और सोमवार 2 दिन के अवकाश की जानकारी दी है। वहीं कुछ ने रविवार को स्कूल खोले जाने की जानकारी अभिभावकों को दी है। इस आदेश पर लोगों का कहना है कि महाकाल की सवारी तो वर्षों से निकल रही है। लेकिन पहले यह कभी नहीं हुआ कि रविवार को स्कूल लगाया गया हो।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews