उज्जैन के 24 खंबा माता मंदिर के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में आगजनी होने की जानकारी सामने आई है। महाकाल रेस्टोरेंट के नाम से संचालित की जा रही है इस जगह के किचन में अचानक से आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक रेस्टोरेंट की चिमनी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। समय रहते मौके पर मौजूद फायर उपकरणों की मदद से इसे बुझा दिया गया। ऐसे में आग ज्यादा नहीं बढ़ी और कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। बता दें कि घटना के कुछ देर बाद बाबा महाकाल की सवारी इसी रस्ते से निकाली गई।
ये भी पढ़ें
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
जैसे ही ये सूचना मिली कि मंदिर क्षेत्र के रेस्टोरेंट में आग लग गई है। तुरंत ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश करने के बाद जो आग नहीं बुझ पाई थी। उसपर फायर ब्रिगेड ने काबू पाया। रेस्टोरेंट संचालक प्रकाश लालवानी ने बताया कि इस घटना में किचन में लगी चिमनी जली है लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है। समान का ज्यादा नुकसान होने की जानकारी भी सामने नहीं आई है।
पुलिस कर रही जांच
आग लगने की सूचना मिलने के बाद महाकाल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। थाना प्रभारी गगन बादल ने जानकारी देते हुए बताया कि जानकारी लगते ही टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती तौर पर ये सामने आया था कि भट्टी जलाने के दौरान आग लगी है। हालांकि, अभी स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
