महाकाल मंदिर के पास रेस्टोरेंट में लगी आग, समय रहते फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

उज्जैन के महाकाल मंदिर क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। समय रहते फायर उपकरणों और फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से इसपर काबू पा लिया गया।
Ujjain

उज्जैन के 24 खंबा माता मंदिर के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में आगजनी होने की जानकारी सामने आई है। महाकाल रेस्टोरेंट के नाम से संचालित की जा रही है इस जगह के किचन में अचानक से आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक रेस्टोरेंट की चिमनी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। समय रहते मौके पर मौजूद फायर उपकरणों की मदद से इसे बुझा दिया गया। ऐसे में आग ज्यादा नहीं बढ़ी और कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। बता दें कि घटना के कुछ देर बाद बाबा महाकाल की सवारी इसी रस्ते से निकाली गई।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

जैसे ही ये सूचना मिली कि मंदिर क्षेत्र के रेस्टोरेंट में आग लग गई है। तुरंत ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश करने के बाद जो आग नहीं बुझ पाई थी। उसपर फायर ब्रिगेड ने काबू पाया। रेस्टोरेंट संचालक प्रकाश लालवानी ने बताया कि इस घटना में किचन में लगी चिमनी जली है लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है। समान का ज्यादा नुकसान होने की जानकारी भी सामने नहीं आई है।

पुलिस कर रही जांच

आग लगने की सूचना मिलने के बाद महाकाल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। थाना प्रभारी गगन बादल ने जानकारी देते हुए बताया कि जानकारी लगते ही टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती तौर पर ये सामने आया था कि भट्टी जलाने के दौरान आग लगी है। हालांकि, अभी स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
महाकाल मंदिर के पास रेस्टोरेंट में लगी आग, समय रहते फायर ब्रिगेड ने पाया काबू