उज्जैन में दशहरा का परंपरागत अंदाज, शस्त्र पूजन के बाद हुआ हर्ष फायर

दशहरा पर उज्जैन में भी शस्त्र पूजन की परंपरा निभाई गई। इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पूजन पाठ किया। इसके बाद हर्ष फायर भी किया गया।
Ujjain police

दशहरा के मौके पर उज्जैन स्थित डीआरपी पुलिस लाइन में सामूहिक शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इस सामूहिक शस्त्र पूजन में कई प्रशासनिक अधिकारी सम्मिलित हुए। सबसे पहले वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच माता काली की पूजा की गई और उसके बाद हवन हुआ।

हवन पूजन संपन्न होने के बाद एसपी प्रदीप शर्मा और एडीजी राकेश गुप्ता हर्ष फायर करते हुए दिखाई दिए। कार्यक्रम के बाद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने एक दूसरे को दशहरे की शुभकामनाएं दी और साथ में शहरवासियों को भी इस पर्व की बधाई दी।

साफा पहनकर हुआ पूजन

शस्त्र पूजन की इस परंपरा में सभी प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को पारंपरिक साफा पहने हुए देखा गया। सभी ने विधि विधान से पूजा की। हवन पूरा होने के बाद प्रतीकात्मक रूप से कद्दू काटकर बली की परंपरा को भी निभाया गया। इसके बाद घोड़े को गुड़ खिलाकर शासकीय पुलिस वाहनों का पूजन किया गया। पूजा संपन्न होने के बाद अधिकारी हर्ष फायर की परंपरा निभाते दिखाई दिए।

शस्त्र पूजा की है परंपरा

बता दें कि दशहरा पर शस्त्र पूजा किए जाने की परंपरा आज से नहीं बल्कि सदियों से चली आ रही है। पुलिस विभाग में होने वाली इस पूजा को शक्ति, साहस और समर्पण के संदेश के तौर पर देखा जाता है। इस अवसर पर शास्त्रों और वाहनों की पूजा कर उसे संकल्प को व्यक्त किया जाता है। जिसमें हर पुलिस अधिकारी जन सुरक्षा के दायित्व को पूरा करने की जिम्मेदारी लेता है।

ये अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

पुलिस लाइन में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेश नाथ महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव, संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा के साथ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। सभी ने मिलजुलकर ये त्यौहार मनाया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
उज्जैन में दशहरा का परंपरागत अंदाज, शस्त्र पूजन के बाद हुआ हर्ष फायर