उज्जैन में नशा मुक्ति का संदेश देगा 101 फीट ऊंचा रावण, आतिशबाजी के साथ शाम 7 बजे शुरू होगा दहन

उज्जैन के दशहरा मैदान पर 101 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाने वाला है। ये रावण इस बार नशा मुक्ति का संदेश देता हुआ दिखाई देगा। इसके पहले बाबा महाकाल की सवारी दशहरा मैदान पहुंचेगी।
Ujjain

आज देश भर के दशहरे का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाने वाला है। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में भी 101 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाने वाला है। इस बार रावण दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ साथ नशा मुक्ति का संदेश देता हुआ भी दिखाई देगा।

दशहरा मैदान पर हर साल भव्य आनंद दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस साल भी यहां कार्यक्रम रखा गया है। स्वर्गीय ओम अमरनाथ स्मृति मंच के बैनर तले हर साल यहां आयोजन किया जाता है। इस बार 3डी आकर में विशेष पुतला तैयार किया गया है। विशेष आतिशबाजी के साथ इसका दहन होगा।

शाम 7 बजे होगा दहन

रावण दहन का ये कार्यक्रम शाम 7 बजे शुरू होगा। सबसे पहले बाबा महाकाल की सवारी दशहरा मैदान पहुंचेगी। यहां संभाग आयुक्त आशीष और कलेक्टर रोशन कुमार सिंह पूजा करेंगे। इसके बाद एडीजी राकेश गुप्ता और एसपी प्रदीप शर्मा आतिशबाजी की शुरुआत करेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाने वाला है।

 Ujjain

रावण देगा खास संदेश

यहां के रावण को राक्षसी रूप दिया गया है। इसमें मुख्य सिर को राक्षसी राजा की तरह बनाया गया है। जिसके दो बड़े-बड़े दांत और बड़ी मूंछें हैं। सिर पर सींग वाला मुकुट लगाया गया है। अन्य सिरों के भी राक्षसी दांत बनाए गए हैं।

 Ujjain

इसके अलावा पुतले पर एक बैनर के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया जाएगा। इस पर लिखा होगा इस दशहरे पर नशे का दहन करें। नशे से दूरी बनाए और जीवन में खुशियां भर नशा छोड़ो जीवन से नाता जोड़ो अपने सपनों को नहीं उड़ान दो।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
उज्जैन में नशा मुक्ति का संदेश देगा 101 फीट ऊंचा रावण, आतिशबाजी के साथ शाम 7 बजे शुरू होगा दहन