Ujjain News : इस्कॉन मंदिर में युवक ने फांसी लगाई, सुबह मृदंग बजाया, पूजा की और फिर दे दी जान

Ujjain News : इस्कॉन मंदिर में युवक ने फांसी लगाई, सुबह मृदंग बजाया, पूजा की और फिर दे दी जान

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। एक सनसनीखेज घटना में उज्जैन के इस्कॉन मंदिर (ISKCON temple) में 18 साल के युवक ने आत्महत्या (Suicide) कर ली। विकास बर्मन पश्चिम बंगाल से यहां 15 दिन के लिये आया था। इस्कॉन मंदिर में मृदंग बजाकर वो उसकी धुन पर झूमकर नाचता था और 27 अक्टूबर को वह कोलकाता (Kolkata) लौटने वाला था।

कृषि विभाग के अधिकारी से मारपीट करने वालों के शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त-अशोकनगर एसडीएम  

कोलकाता के पास जलपाई गुड़ी के रहने वाले युवक की आत्महत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। ये युवक मानसिक शांति के लिए यह इस्कॉन मंदिर आया था और करीब 15 दिन से यहीं रह रहा था। उसकी दिनचर्या काफी सामान्य थी और वो पूरी तरह भक्तिमय मााहौल में रम गया था। विकास सामान्यतया सुबह उठकर मृदंग बजाता और ईश्वर की आराधना में लग जाता। उसके साथ उसका दोस्त पतलू सरकार भी आया था। दोनों 10 अक्टूबर को यहां पहुंचे थे। सोमवार सुबह भी विकास रोज की तरह जल्दी उठा, आरती में शामिल हुआ, सुबह करीब 9 बजे मृदंग भी बजाई और फिर फांसी लगा ली।

सुबह 9 बजे के बाद वो किसी को दिखाई नहीं दिया और दोपहर के खाने पर भी नहीं पहुंचा। इसपर उसके दोस्त और अन्य साथियों को चिंता हुई और वो उसे ढूंढते हुए ऑडिटोरियम तक पहुंचे। ऑडिटोरियम का ऊपरी हॉल में जब लोग पहुंचे तो देखा कि विकास वहां फंदे पर लटका था। जिस गमछे का उपयोग वो पूजा में करता था, उसी से उसने फांसी लगा ली। फिलहाल सुसाइड की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बुधवार सुबह तक उसके घरवाले उज्जैन पहुंच जाएंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews