उज्जैन में अवैध शराब, जुए, सट्टे और अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में अब ग्राम बिरला ग्राम में जुए की फड़ पर दबिश देकर 12 जुआरियों को पकड़ा गया है। इनके पास से ताश और नगद जब्त किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण करणदीप सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक नागदा विक्रम अहिरवार के मार्गदर्शन में बिरला ग्राम थाना प्रभारी के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
दबोचे गए 12 जुआरी
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अशोक कॉलोनी बिरलाग्राम स्थित अनिल भाटिया के घर के पीछे बनी टपरी पर जुआ खेला जा रहा है। इस पर रात 11 बजे पुलिस ने मौके पर दबिश दी। मौके पर जुआ खेलते हुए 12 लोगों को पकड़ा गया। इनके पास से 21300 रुपये नगद और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।
उज्जैन पुलिस की जुआरियों पर सख्त कार्रवाई
थाना बिरलाग्राम पुलिस ने देर रात अशोक कॉलोनी में जुआ फड़ पर दबिश देकर 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया। मौके से ₹21,300 नगद एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।#UjjainPolice pic.twitter.com/GavapGMhD7
— SP UJJAIN (@sp_ujjain) August 25, 2026
इनके विरुद्ध कार्रवाई
पुलिस ने प्रवीण पिता जगदीश, उम्र 34 वर्ष, निवासी गवर्नमेंट कॉलोनी, बिरलाग्राम, घनश्याम पिता शंकरलाल, उम्र 33 वर्ष, निवासी गवर्नमेंट कॉलोनी, शिवाजी स्कूल के पास, बिरलाग्राम, दीपक पिता बाबूलाल चंदन, उम्र 31 वर्ष, निवासी बीसीआई क्लब के पास, बिरलाग्राम, भीम पिता नंदू प्रसाद, उम्र 42 वर्ष, निवासी सी-ब्लॉक टापरी, बिरलाग्राम, निश्चय पिता भरतलाल की इग्यात्ररा, उम्र 27 वर्ष, निवासी जी-ब्लॉक टापरी, बिरलाग्राम, दिनेश पिता रामचंद्र, उम्र 27 वर्ष, निवासी सी-ब्लॉक टापरी, बिरलाग्राम, त्रिलोक पिता राजकुमार, उम्र 22 वर्ष, निवासी पासी आजादपुरा, बिरलाग्राम, सुमित पिता विनोद, उम्र 30 वर्ष, निवासी गवर्नमेंट कॉलोनी, बिरलाग्राम, लोकेश पिता हीरालाल, उम्र 37 वर्ष, निवासी जी-ब्लॉक टापरी, बिरलाग्राम, रफीक पिता अब्दुल, उम्र 58 वर्ष, निवासी गवर्नमेंट कॉलोनी, बिरलाग्राम, अनिल पिता रंजीत, उम्र 49 वर्ष, निवासी गवर्नमेंट कॉलोनी, बिरलाग्राम, मदन पिता बाबूलाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी जबरन कॉलोनी, बिरलाग्राम नाम के 12 जुआरियों को मौके से पकड़ है। इन सभी के विरुद्ध धारा 13 जून अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा के निर्देशन में अवैध गतिविधियों की धरपकड़ मुहिम के तहत की गई है।






