उज्जैन में छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने सिखाया सबक, गिरफ्तार कर निकाला जुलूस

छेड़छाड़ से परेशान एक छात्रा ने उन्हेल पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला।
Ujjain

उज्जैन पुलिस हाल ही में छेड़छाड़ के एक आरोपी को सबक सिखाती हुई नजर आई। पुलिस ने उन्हेल क्षेत्र में 18 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला। छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया था कि जब वह पढ़ने के लिए आती जाती है, तब आरोपी उसे परेशान करता था।

छात्रा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए 19 साल के शाहरुख पठान, निवासी पठान मोहल्ला उन्हेल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी आगे से इस तरह की हरकत ना करे और कोई भी व्यक्ति किसी भी लड़की या महिला को परेशान करने की कोशिश ना करे इसलिए पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला।

पुलिस ने निकाला जुलूस

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हेल इलाके में उसका पैदल जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी लंगड़ाते हुए चल रहा था और पीछे-पीछे पुलिसकर्मी चल रहे थे। पुलिस ने आरोपी से यह भी कहलवाया कि अपराध करना पाप है पुलिस हमारी बाप है। आगे कोर्ट के आदेश के मुताबिक आरोपी पर कार्रवाई होगी।

कोर्ट में करेंगे पेश

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसका जुलूस तो निकाल दिया है। लेकिन अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस बारे में उन्हेल थाना प्रभारी संतोष चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वह आते जाते समय छात्रा को छेड़छाड़ कर परेशान करता था। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कोर्ट में पेश करने के बाद आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई करेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews