MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

हेलमेट सीट बेल्ट लगाया तो चॉकलेट और चाबी का छल्ला, नियम तोड़े तो कटेगा चालान, उज्जैन ट्रैफिक पुलिस का अनोखा अभियान

उज्जैन यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। जो लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे। उनका चालान भी काटा जा रहा है।
Ujjain Traffic Police

सड़क दुर्घटनाएं रोकने और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। पुलिस द्वारा नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है। इसी कड़ी में उज्जैन यातायात पुलिस का एक विशेष अभियान देखने को मिला।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर ये अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने वालों को पुलिस चाबी का छल्ला और चॉकलेट देकर प्रोत्साहित कर रही है। वहीं नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान 8 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।

नियम मानने वालों को प्रोत्साहन

यातायात पुलिस के इस अभियान के तहत नियम तोड़ने वालों पर चलानी कार्रवाई की जा रही है। वहीं जिन वाहन चालकों ने टू व्हीलर और फोर व्हीलर की सवारी करते समय हेलमेट और सीट बेल्ट लगा रखा है। उन्हें चॉकलेट और चाबी का छल्ला दिया जा रहा है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि उत्साहित होकर दूसरे लोग भी ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित हो सकें।

चालान भी कट रहे

इस जागरूकता अभियान के तहत पुलिस लोगों को सीट बेल्ट और हेलमेट लगाने के साथ वाहन इंश्योरेंस के जरूरी दस्तावेज अपने साथ रखने के लिए जागरूक कर रही है। वहीं जो लोग नियम तोड़ रहे हैं उनका ऑन स्पॉट चालान भी काटा जा रहा है। नागरिक जागरूक हो सकें इसके लिए नुक्कड़ नाटक का सहारा भी लिया जा रहा है।

सड़क दुर्घटनाओं का स्तर कम

यातायात पुलिस के जन जागरूकता अभियान के बारे में बात करते हुए एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पिछले 8 महीने में दुर्घटनाएं कम हुई है। पुलिस हादसे में होने वाली जन हानि को रोकना चाहती है। उन्होंने लोगों से नियमों का पालन करने को भी कहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
हेलमेट सीट बेल्ट लगाया तो चॉकलेट और चाबी का छल्ला, नियम तोड़े तो कटेगा चालान, उज्जैन ट्रैफिक पुलिस का अनोखा अभियान