भोपाल/उमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में महानदी के संगम घाट में डूबे दो युवकों में से एक का शव मिल गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार चंदिया के समीप महानदी संगम घाट में 4 दिसंबर को नीरज साकेत और अजीत यादव पिकनिक मनाने गये थे। ये दोनों नदी में डूब गये। इसमें से रीवा निवासी नीरज साकेत का शव अथक प्रयास के बाद आज नदी से बाहर निकाल लिया गया। जबकि दूसरे युवक अजीत यादव का शव नही मिला है। सूत्रों ने बताया कि अजीत के शव के तलाश के लिए कमाडेंट 11 वीं बटालियन एनडीआरएफ वाराणसी को पत्र लिखकर तत्काल रेस्क्यू टीम उपलब्ध कराने को कहा गया है।
नदी में डूबे एक युवक का शव मिला, दूसरे की तलाश
Written by:Mp Breaking News
Published:





