नाबालिग छात्रा किडनैप मामला : 24 घंटे के अंदर पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
Police Arrest Crime

Umaria News : उमरिया जिले के मानपुर थाना अंतर्गत नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले मे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जहां पुलिस ने मामला दर्ज होने के 24 घंटो के अंदर 4 मे से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि दरअसल 27 जुलाई को मानपुर क्षेत्र की एक नाबालिग स्कूल जा रही थी तभी घटना मे शामिल दो आरोपियों ने अपनी मोटर साइकिल से खेत मे बने घर में ले जाकर नाबालिग से दुष्कर्म किया था घटना के लगभग तीन महीने के बाद पीड़ित ने मानपुर थाने मे जा कर अपनी आप बीती बताई जिसके बाद मानपुर थाना पुलिस ने घटना मे शामिल आरोपियों अभिषेक कुशवाहा भोला सोनी टिंकू सोनी एवं एक अन्य के खिलाफ मामला कायम किया था।

मामला कायम होने के 24 घंटो के अंदर ही 4 आरोपियों मे से 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने मे बड़ी सफलता हासिल कर ली है।
उमरिया से ब्रजेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1018336088″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews