Hindi News

भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने फिर दिया विवादित बयान, कहा – ‘देश में दो ही खलनायक, पहला मुसलमान और दूसरा…’

Written by:Rishabh Namdev
Published:
भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बिहार में एक राम नवमी कार्यक्रम में मुसलमानों और सवर्णों को देश का खलनायक बताया है। दरअसल उनके इस बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले इस बयान ने सभी को हैरान कर दिया है।
भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने फिर दिया विवादित बयान, कहा – ‘देश में दो ही खलनायक, पहला मुसलमान और दूसरा…’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बिहार के बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक राम नवमी कार्यक्रम में एक बेहद विवादास्पद बयान देकर देश की राजनीति में भूचाल मचा दिया है। दरअसल उन्होंने सार्वजनिक मंच से मुसलमानों और सवर्णों को देश का “खलनायक” करार दिया है, वहीं जिसके बाद से सियासी गलियारों में तीखी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। दरअसल यह बयान ऐसे समय आया है जब उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, और इसका असर राज्य की जटिल सामाजिक-राजनीतिक समीकरणों पर पड़ना तय माना जा रहा है।

बृजभूषण शरण सिंह, पूर्व सांसद ने कहा कि – “देश में दो ही खलनायक हैं, पहला मुस्लिम और दूसरा इस समय सवर्ण… मेरी यह बात अंदर गहरी चोट करेगी। मुसलमान का साथ देने के लिए भाजपा के अलावा सारी पार्टियां खड़ी हैं, लेकिन सवर्ण के साथ कौन सी पार्टी खड़ी है हमें बता दीजिए।”

कार्यक्रम में हजारों लोगों की भीड़ के सामने यह बयान दिया

दरअसल बृजभूषण शरण सिंह ने राम नवमी जैसे धार्मिक और सामाजिक महत्व के कार्यक्रम में हजारों लोगों की भीड़ के सामने यह बयान दिया है। उनके इस बयान ने तुरंत ही सियासी गलियारों में एक नया तूफान खड़ा कर दिया है। भाजपा, जो अपने मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के साथ आगे बढ़ रही है, उसके एक प्रमुख नेता का यह बयान पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा कर सकता है। खासकर उत्तर प्रदेश जैसे बड़े और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य में, जहां जाति और धर्म आधारित राजनीति का गहरा प्रभाव है, ऐसे बयान आगामी विधानसभा चुनावों पर सीधा असर डाल सकते हैं। विपक्ष ने इस बयान को लेकर भाजपा पर निशाना साधना शुरू कर दिया है और इसे समाज को बांटने वाली राजनीति का उदाहरण बता रहा है। सोशल मीडिया पर भी यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

पहले भी इस विवादों से जुड़ा है बृजभूषण शरण सिंह का नाम

बृजभूषण शरण सिंह का नाम विवादों से नया नहीं जुड़ा है। वह अपनी बेबाक और अक्सर तीखी बयानबाजी के लिए अक्सर मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। दरअसल कैसरगंज से कई बार सांसद रह चुके और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष के रूप में भी वे कई बड़े फैसलों और विवादों का हिस्सा रहे हैं। उनकी बयानबाजी की शैली ऐसी है कि वे बिना किसी हिचक के ऐसे मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं, जिन पर आमतौर पर अन्य राजनीतिक नेता टिप्पणी करने से बचते हैं।

पहले भी दे चुके ऐसा बयान

बता दें कि हाल के दिनों में भी बृजभूषण शरण सिंह जौनपुर स्थित तिलकधारी इंटर कॉलेज में आयोजित बैस क्षत्रिय राष्ट्रीय एकता मंच के होली मिलन समारोह में अपने बयानों के चलते सुर्खियों में आए थे। दरअसल उस कार्यक्रम में उन्होंने अपनी दबंग और प्रभावशाली छवि को दोहराते हुए कहा था, “मैं रोज सुबह उठता हूं और अपनी कमियों को ढूंढता हूं। फिर उन कमियों को दूर करता हूं। जैसे आल्हा पर तीन लाख तलवारें चमकती थीं, वैसे ही मेरे ऊपर भी कुछ तलवारें चमक रही हैं। लेकिन दबदबा था, दबदबा है और दबदबा रहेगा।” उनके इस बयान को राजनीतिक हलकों में उनके निरंतर दबदबे को बनाए रखने की घोषणा और विरोधियों के लिए एक स्पष्ट संदेश के रूप में देखा गया था। य

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews